बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में प्रचंड जीत के बाद अब एनडीए सरकार बनाने की कवायद में जुटी है। नीतीश कुमार फिर मुख्यमंत्री बनेंगे। वहीं, अब विधानसभा के नए स्पीकर का नाम भी सामने आ गया है।
भाजपा के सीनियर लीडर प्रेम कुमार नए स्पीकर बन सकते हैं। प्रेम कुमार गया टाउन से 9वीं बार विधायक बने हैं। प्रेम कुमार की उर्म 70 वर्ष है। उन्हें बीजेपी के सबसे अनुभवी विधायकों में से एक माना जाता है।
गौरतलब है कि गया शहरी विधानसभा सीट पर भाजपा के प्रेम कुमार ने 9वीं बार अपनी सीट बरकार रखी है। उन्होंने अपनी सीट को बचाते हुए कांग्रेस उम्मीदवार अखौरी ओंकार नाथ श्रीवास्तव को करारी मात दी है।
प्रेम कुमार ने सबसे पहले 1990 में गया शहरी विधानसभा सीट से जीत हासिल की थी। वहीं, अब 2025 तक उन्होंने सीट लगातार बरकरार रखी है।
प्रेम कुमार को हराने के लिए विपक्षी पार्टी कांग्रेस, राजद और वामदल हर विधानसभा चुनाव में काफी मशक्त की। विपक्षी पार्टियों के हर मंसूबे पर प्रेम ने पानी फेरने का काम किया। प्रत्येक विधानसभा चुनाव में जीत का अंतर बरकरार रखे हुए हैं।
समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…
बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…
समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…