Bihar

गांधी मैदान पहुंचकर CM Nitish ने शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी का लिया जायजा, शपथ ग्रहण में मतदाता भी आमंत्रित

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार की शाम गांधी मैदान पहुंचकर नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों का निरीक्षण किया। नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 20 नवंबर को प्रस्तावित है। निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने मंच पर अतिथियों के बैठने की व्यवस्था और अन्य उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के संबंध में अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली।

CM नीतीश ने लिया जायजा :

अधिकारियों ने शपथ ग्रहण समारोह में अति विशिष्ट व्यक्तियों, नवनिर्वाचित विधायकों, वरिष्ठ नेताओं और बड़ी संख्या में पहुंचने वाले आगंतुकों के बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा और अन्य उपलब्ध कराई जाने वाली आवश्यक सुविधाओं के बारे में भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री विजय कुमार चौधरी, मंत्री नितिन नबीन और मंत्री संजय सरावगी के अलावा वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

शपथ ग्रहण में पहुचेंगे सभी मतदाता :

गांधी मैदान में बनाया जा रहा मुख्य मंच का निर्माण वीवीआइपी सुरक्षा मानकों के आधार पर कराया जा रहा है. पंडाल, साउंड सिस्टम, और आसपास बैरिकेडिंग की भी पूरी तैयारी की जा रही है। मैदान को अलग-अलग प्रक्षेत्रों में बांटकर तैयारी की जा रही है जिससे भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा में किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं हो। भाजपा का कहना है कि इस समारोह में आने के लिए सभी मतदाताओं को आने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है, जिन्होंने एनडीए को अपार समर्थन दिया है। इस समारोह में दो से तीन लाख लोग पहुंचेंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

9 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

1 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

1 दिन ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

2 दिन ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

2 दिन ago