Bihar

बिहार: चुनावी सभा में पवन सिंह के नहीं पहुंचने पर बवाल, नाराज समर्थकों ने तोड़ी कुर्सियां

मधुबनी के बेनीपट्टी विधानसभा क्षेत्र के कलुआही हाई स्कूल मैदान में शनिवार को आयोजित पवन सिंह के कार्यक्रम में उस समय हड़कंप मच गया जब वह मंच पर नहीं पहुंचे। कार्यक्रम विधायक विनोद नारायण झा के समर्थन में आयोजित किया गया था, लेकिन जैसे-जैसे समय बीता, फैंस की नाराजगी बढ़ती चली गई।

बताया जा रहा है कि पवन सिंह के नहीं आने से नाराज समर्थकों ने पंडाल में तोड़फोड़ शुरू कर दी और कुर्सियां व बैनर फेंक दिए। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए तुरंत सुरक्षा बलों को तैनात किया।

इस घटना के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने विपक्षी दलों पर कार्यक्रम को बिगाड़ने की साजिश रचने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि विपक्ष ने अफवाहें फैलाकर माहौल खराब करने का प्रयास किया गया। बताया जा रहा है कि पवन सिंह का हेलीकॉप्टर तकनीकी कारणों से नहीं आ सका, जिसके चलते वे कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

2 घंटे ago

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

5 घंटे ago

जान के सुरक्षा की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा पूरा परिवार, DM और SP से सुरक्षा की गुहार

समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…

5 घंटे ago

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

5 घंटे ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

9 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

13 घंटे ago