Bihar

पसलियां टूटीं, फेफड़ा फटा; दुलारचंद के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में एक-एक बात साफ, गोली से मौत नहीं

बिहार विधानसभा चुनाव की हॉट सीट मोकामा में वोटिंग से पहले खून बहाया गया। पुराने दबंग दुलारचंद यादव की हत्या हो गई जिसका आरोप बाहुबली अनंत सिंह पर लगाया जा रहा है। मामले में अब तक चार एफआईआर दर्ज किए जा चुके है। दुलारचंद यादव की मौत कैसे हुई, इस पर कई बातें सामने आईं। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गया है जिसमें गोली लगने से मौत की थ्योरी को खारिज कर दिया गया है। मोकामा के घोसवरी थाना इलाके के तारतार गांव में गुरुवार को चुनाव प्रचार के दौरान जन सुराज के समर्थक दुलारचंद की हत्या के बाद राज्य में सियासी खलबली मची है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया है कि दुलारचंद यादव के पैर(एंकल) में गोली लगी जो पार कर गयी। न्यूज18 की रिपोर्ट के अनुसार उनकी छाती की कई पसलियां टूट गई थीं और फेफड़ा फट गया था। इन कारणों से इंटर्नल ब्लीडिंग भी हुई थी। उनकी छाती पर जोरदार प्रहार किया गया या दबाव डाला गया था। उनकी मौत का कारण यही सब है। गोली लगने से जान को कोई खतरा नहीं था। अस्पताल से पोस्टमार्टम रिपोर्ट पटना पुलिस को सौंप दिया गया है।

पोस्ट मार्टम की रिपोर्ट में डॉक्टरों ने मृत्यु का कारण कार्डियो-पल्मोनरी फेल्योर विद ब्लंट इंजरी टू चेस्ट एंड हेड लिखा है। इसका मतलब होता है छाती और सिर पर जोरदार चोट और फेफड़े फटने से उनके हृदय और सांस प्रणाली ने काम करना बंद कर दिया। इन वजहों से मौत हो गई। शुक्रवार को दुलारचंद यादव की शव यात्रा के दौरान भी जमकर बवाल हुआ। समर्थकों ने अनंत सिंह पर हत्या कराने का आरोप लगाया लेकिन, पुलिस और सूरजभान की पत्नी वीणा देवी की गाड़ी पर भी हमला किया गया। उनकी गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई। दोनों कांडों में पंडाकर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

मामले में अब तक कुल चार प्राथमिकी दर्ज हो चुके हैं। शवयात्रा के दौरान जमकर पत्थरबाजी भी की गयी। पोस्टमार्टम तीन डॉक्टरों की टीम ने वीडियो कैमरे की मौजूदगी में किया। घटना से संबंधित कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। कुछ वीडियो में दुलारचंद यादव पर पत्थर फेंकने का भी दावा किया जा रहा है। गुरुवार को बताया गया कि गोली मारने के बाद कार से कुचल दिया गया। उनके पोते ने बताया था कि अनंत सिंह के इशारे पर गोली मारी गयी।

Avinash Roy

Recent Posts

शिवाजीनगर के बरियाही घाट पुल के पास करेह नदी में तैरता दिखा अज्ञात युवक का शव, तेज बहाव में आंखों से ओझल; तलाश जारी

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर थाना अंतर्गत बरियाही घाट पुल के समीप करेह नदी में मंगलवार को…

3 मिनट ago

सिंघिया में एक ही रात चार दुकानों में चोरी, गेट तोड़कर लाखों की संपत्ति समेट ले गए बदमाश

समस्तीपुर/सिंघिया : समस्तीपुर जिले में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बीच सोमवार की…

10 मिनट ago

समस्तीपुर के युवक की संदिग्ध मौ’त, पहले पति पर हत्या का आरोप; दोस्त की पत्नी के साथ लिव-इन में रह रहा था मृतक

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में मंगलवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में…

15 मिनट ago

समस्तीपुर पहुंचे NSUI के पूर्व अध्यक्ष चुन्नू सिंह, ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश

समस्तीपुर : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) और युवा कांग्रेस के संयुक्त अभियान 'छात्रों की…

3 घंटे ago

बलभद्रपुर ने उजियारपुर को हराकर जीता क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब, अब्दुल्लाह बने ‘मैन ऑफ द मैच’

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर प्रखंड के गांवपुर पंचायत के बलभद्रपुर गांव में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का…

5 घंटे ago

सालों से फॉर्म ही भरवा रहे, परीक्षा नहीं ले रहे; अभ्यर्थियों के सब्र का बांध टूटा तो BSSC दफ्तर में जड़ दिया ताला

बिहार कर्मचारी चयन आयोग कार्यालय के बाहर मंगलवार को बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने विभिन्न…

8 घंटे ago