Samastipur

अगले 12 से 24 घंटे तक चक्रवाती तूफान का असर रहेगा जारी, केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा ने जारी किया पूर्वानुमान

समस्तीपुर : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र व व भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयाेग से 31 अक्टूबर से 04 नवम्बर 2025 तक के लिये मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है। मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक अगले 12 से 24 घंटे तक चक्रवाती तूफान का प्रभाव बरकरार रहने की संभावना है। इस दौरान ज्यादातर स्थानों पर हल्की-हल्की वर्षा हो सकती है। कुछ स्थानों मध्यम वर्षा भी हो सकती है। 1 नवंबर के दाेपहर के बाद मौसम में सुधार होने की संभावना है।

इस अवधि में अधिकतम तापमान 25 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 21 से 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 85 से 90 प्रतिशत तथा दाेपहर में 55 से 65 प्रतिशत रहने की संभावना है। पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 7 से 10 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पुरवा हवा चलने की संभावना है। 4 से 5 नवम्बर को पछिया हवा भी चलने की संभावना है। आज का अधिकतम तापमान: 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 8.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 20.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.0 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

Avinash Roy

Recent Posts

किशोरी से दु’ष्कर्म के आरोप में CSP संचालक पर नामजद FIR दर्ज, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी; विलंब से सूचना मिलने के मामले पर भी होगी जांच

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में किशोरी के साथ…

5 घंटे ago

ट्रेन से समस्तीपुर पहुंचे 256 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, रामबाबू चौक का रहने वाला साथी हुआ फरार

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…

5 घंटे ago

जानकी एक्सप्रेस में जुड़ा थर्ड AC का अतिरिक्त कोच, मिथिलांचल और सीमांचल के यात्रियों को राहत

समस्तीपुर : जयनगर से मनिहारी के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 15283/15284 जानकी एक्सप्रेस में…

5 घंटे ago

सरायरंजन में फर्जी तरीके से विशिष्ट शिक्षक के योगदान मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक चंदेश्वर झा को समस्तीपुर DEO ने किया निलंबित

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय ब्राह्मबाना में विशिष्ट शिक्षक के…

7 घंटे ago

स्नातक मतदाताओं से मिले डॉ. धर्मांश रंजन, शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा; मोहिउद्दीन नगर बाजार, मोहनपुर और धमौन में चलाया जनसंपर्क अभियान

समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद चुनाव को लेकर निर्दलीय प्रत्याशी डॉ.…

19 घंटे ago

पूजा व त्योहार के सीजन में भी सफाई कर्मचारियों को तीन माह से नहीं मिला वेतन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : तीन माह से दलसिंहसराय नगर परिषद के सफाई-कर्मियों को वेतन नहीं मिला है।…

19 घंटे ago