Bihar

पहले चरण की वोटिंग में बिहार ने रचा इतिहास, 121 सीटों पर रिकॉर्ड 64.66 प्रतिशत मतदान

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में मतदाताओं ने इतिहास रच दिया है। बिहार में पहली बार रिकॉर्ड 64.66 प्रतिशत मतदान हुआ। चुनाव आयोग ने गुरुवार शाम जारी बयान में कहा कि इससे पहले साल 2000 के विधानसभा चुनाव में 62.57 फीसदी मतदान हुआ था, जो अब तक का रिकॉर्ड था। वहीं, लोकसभा चुनावों की बात करें तो भी 1998 में बिहार में सबसे ज्यादा 64.6 प्रतिशत मतदान हुआ था। यानी कि इस बार मतदान के सभी रिकॉर्ड टूट गए।

बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल ने कहा कि छिटपुट घटनाओं को छोड़कर मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। इस मौके पर मौजूद एडीजी मुख्यालय कुंदन कृष्णन ने बताया कि चुनाव के दौरान 1415 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया। बता दें कि पहले चरण में पटना, मुजफ्फरपुर, मुंगेर, सारण, भोजपुर समेत 18 जिलों के 121 सीटों पर मतदान हुआ।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि पहले चरण में महिलाओं ने बड़ी संख्या में मतदान किया है। मतदान के दौरान 165 बैलेट यूनिट, 169 कंट्रोल यूनिट और 480 वीवीपैट बदले गए। चुनाव आयोग को इस बार पहले चरण में केवल 1.21 प्रतिशत बैलेट यूनिट बदलने पड़े, जबकि 2020 के विधानसभा चुनावों में 1.87 प्रतिशत ईवीएम बदले गए थे। यानी इस बार पिछले चुनाव के मुकाबले कम ईवीएम बदलने पड़े।

उन्होंने कहा कि पहले चरण की वोटिंग खत्म होने तक आयोग को कुल 143 शिकायतें मिलीं। इन सभी का समय पर निपटारा कर दिया गया। इसके अलावा, फोन पर सीधे मिली सभी शिकायतों का भी तुरंत समाधान किया गया। बक्सर जिले के ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 56, फतुहा विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 165 और 166, लखीसराय के सूर्यगढ़ा में मतदान केंद्र संख्या 1, 2 और 5 सहित कुछ अन्य बूथों पर भी मतदान बहिष्कार सूचना मिली।

चुनाव आयोग का कहना है कि पहले चरण के मतदान के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। सभी जगहों पर शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से संपन्न हुआ।

चुनाव आयोग ने कहा कि सभी पोलिंग बूथों पर पर्दानशीं (बुर्के वाली) महिलाओं की पहचान के लिए 90 हजार जीविका दीदियों की तैनाती की गई। उनके साथ सीएपीएफ के जवान भी रहे। इनके अलावा मतदान केंद्रों पर 4 लाख मतदान कर्मियों की तैनाती रही।

दो चरणों में होने जा रहे बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे फेज का मतदान 11 नवंबर को होना है। उसमें 122 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। दोनों चरणों की मतगणना 14 नवंबर को होगी और उसके बाद चुनाव के नतीजे जारी कर दिए जाएंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 3.46 करोड़ रुपये का जुर्माना, 3 हजार 526 वाहनों का चालान

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…

6 घंटे ago

भोजपुर एनकाउंटर केस: IPS कुंदन कृष्णन ने RJD सांसद को भेजा 5 करोड़ का मानहानि नोटिस, सुधाकर सिंह ने दिया जवाब

भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर और जमुई की घटना पर सवाल उठाना बक्सर से…

8 घंटे ago

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

16 घंटे ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

21 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

21 घंटे ago