Bihar

जैसा बिहार बनाया, अब भुगतो; विजय सिन्हा पर हमले पर बोले मुकेश सहनी

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग के बाद सियासत में बयानों की गर्मी बढ़ गई है। विकाशशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और महागठबंधन के डिप्टी सीएम पद के उम्मीदवार मुकेश सहनी ने डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के काफिले पर हुए हमले पर तीखा बयान देते हुए कहा, “वे अब उसी बिहार के नतीजे भुगत रहे हैं, जो उन्होंने खुद बनाया है।”

सहनी ने कहा कि राज्य और केंद्र दोनों जगह एनडीए की सरकार है, इसलिए जांच की जिम्मेदारी भी उन्हीं की है। उन्होंने तंज कसा कि जनता अब बदलाव के मूड में है और “महागठबंधन की लहर चल रही है, लोग सत्ता से उन्हें उखाड़ फेंक रहे हैं।”

पहले चरण में रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 64.66 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो राज्य के इतिहास में अब तक का सबसे ऊंचा आंकड़ा है। कुल 3.75 करोड़ मतदाता 18 जिलों की 121 सीटों पर अपने अधिकार का इस्तेमाल कर सके।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी विनोद गुंज्याल ने बताया कि इस बार 85 वर्ष से ऊपर के दो लाख से ज्यादा बुजुर्ग मतदाताओं ने भी वोट डाला। शहरी इलाकों में 8,608 और ग्रामीण इलाकों में 36,733 मतदान केंद्र बनाए गए थे।

विनोद गुंज्याल ने बताया कि पहले चरण में कुल 47,263 बैलेट यूनिट्स, 45,341 कंट्रोल यूनिट्स और 45,341 वीवीपैट मशीनें इस्तेमाल हुईं। इनमें से 165 बैलेट यूनिट्स, 169 कंट्रोल यूनिट्स और 480 वीवीपैट्स बदले गए, जो कुल मिलाकर 1.21 प्रतिशत है। 2020 चुनाव की तुलना में यह आंकड़ा कम है, जब 1.87 प्रतिशत ईवीएम बदलनी पड़ी थीं।

Avinash Roy

Recent Posts

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

3 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

3 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

4 घंटे ago

2.47 करोड़ रुपये से बदलेगी समस्तीपुर कर्पूरी सभागार की सूरत, पूरी तरह से होगी हाइटेक

समस्तीपुर : शहर के हृदय स्थल नगर निगम परिसर स्थित कर्पूरी सभागार का अब आधुनिक…

4 घंटे ago

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

12 घंटे ago