Bihar

बिहार: लव लेटर थमा बोला- बहन को दे देना, इनकार करने पर लड़की के भाई की ग’ला रे’तकर ह’त्या

बिहार में लव लेटर देने से इनकार करने पर बदमाशों ने लड़की के भाई की गला रेतकर हत्या कर दी। घटना भागलपुर जिले के नवगछिया की है। यहां खरीक थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की देर रात एकतरफा प्यार में बदमाशों ने लड़की के 11 वर्षीय भाई की गला रेतकर हत्या कर दी। मृतक के परिजनों एवं ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार की शाम चार बजे बालक अपने घर से कुछ दूरी पर गांव में ही एक कोचिंग सेंटर में पढ़ने गया था। किन्तु जब काफी देर बाद वापस नहीं आया तो परिजनों ने उसे ढूंढ़ना शुरू किया।

गिरफ्तार आरोपी रामू मंडल मृतक के पड़ोस का ही है। रामू, मृतक लड़के की बहन पर गंदी नजर रखता था। जिसके कारण दिवाली के दो दिन पूर्व रामू ने लड़के को एक लव लेटर देकर कहा था कि ये तुम अपनी बहन को दे देना। किन्तु लड़की के भाई ने लव लेटर अपने पिता को दे दिया। जिसमें गांव में आयोजित होने वाली काली पूजा में मिलने की बात और प्यार का इजहार से संबंधित अन्य बातें और रामू का मोबाइल नंबर लिखा था।

इसके बाद मृतक के पिता ने रामू के घर जाकर उसके परिवारवालों के सामने रामू को समझाया-बुझाया। जिसपर रामू के परिवार वालों ने गलती का एहसास करते हुए मृतक के पिता को आश्वस्त किया कि अब ऐसी गलती नहीं होगी। किन्तु रामू ने भले ही अपने परिवार वालों की बात में हां भर दी। लेकिन मन ही मन वो इस बात को स्वीकार नहीं कर सका।

जिसके कारण रामू ने अब लड़के की बहन पर राह चलते अश्लील टिप्पणी और हरकतें शुरू कर दी। प्रतिष्ठा के मद्देनजर लड़के की बहन और परिवार के अन्य सदस्य इस बात को दबाते रहे। किन्तु रामू के मन के अनुसार सफलता नहीं मिलने के कारण किशोर की गला रेतकर हत्या कर दी गई। वहीं वारदात के बाद एसएफएल की टीम ने भी घटनास्थल पहुंच कर सैंपल कलेक्ट किया। विधि-व्यवस्था के मद्देनजर गांव में पुलिस कैंप कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

2 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

3 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : गैस कनेक्शन के विज्ञापन पर क्लिक करते ही साइबर ठगी, खाते से 2.23 लाख उड़ाए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…

6 घंटे ago

आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीएम

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…

6 घंटे ago