Bihar

बिहार: अवैध उगाही करते हुए फर्जी पुलिसकर्मी गिरफ्तार, शादी और दहेज के लिये रची थी ये साजिश

दरभंगा पुलिस ने एक फर्जी पुलिसकर्मी को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान पुलिस की वर्दी, डंडा नकली आईडी कार्ड और मोबाइल फोन बरामद हुआ है। तीन-चार महीनों से पुलिस की वर्दी पहनकर शहर के विभिन्न हिस्सों में वाहन जांच और वसूली का काम कर रहा था।

बेंता थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक फर्जी पुलिसकर्मी बनकर लोगों से अवैध वसूली कर रहा है। इस पर पुलिस टीम ने लगातार कई हफ्तों तक उसकी गतिविधियों पर नजर रखी। शनिवार को थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एसआई सौरभ, सावो पासवान, कुंदन कुमार की टीम ने उसे बेंता चौक से दबोच लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान मधुबनी जिले के कुवाढ गांव निवासी अजय कुमार यादव के पुत्र ऋषि कुमार यादव के तौर पर हुई है।

वाहन जांच के नाम पर उगाही करता था

थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार के मुताबिक पूछताछ में ऋषि ने स्वीकार किया है कि उसने पूर्व में सिपाही भर्ती परीक्षा दी थी, लेकिन असफल रहा। इसके बाद उसने पुलिस की वर्दी खरीद ली और खुद को पुलिसकर्मी बताने लगा। दरभंगा शहर के अलग-अलग इलाकों में जाकर वाहन जांच के नाम पर पैसों की उगाही करता था।

उसने अपने परिवार को यह विश्वास दिलाया था कि वह पुलिस में नौकरी पर लग गया है और दरभंगा में तैनात है। उसने यह भी कबूल किया कि शादी के लिए अच्छे परिवार और दहेज पाने की उम्मीद में वह पुलिस की वर्दी पहनता था। फिलहाल आरोपी लहेरियासराय थाने में पुलिस की हिरासत में है। उसके खिलाफ फर्जीवाड़ा और धोखाधड़ी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।

जानकारी के अनुसार, यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी दरभंगा में फर्जी पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। तत्कालीन ट्रैफिक थानाध्यक्ष कुमार गौरव ने मिर्जापुर चौक के निकट एक फर्जी ट्रैफिक दारोगा को पकड़ा था, जबकि तत्कालीन एसपी (वर्तमान में एडीजी विधि-व्यवस्था) पंकज दराद के कार्यकाल में पुलिस ने नकली एसपी को गिरफ्तार किया था। इसी तरह तत्कालीन एसएसपी सत्यवीर सिंह ने पतोर निवासी नकली आईपीएस अधिकारी को भी धर दबोचा था।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

4 मिनट ago

ईशांत ह’त्याकांड पर पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले- दोषियों को फांसी मिले, परिवार को 50 लाख मुआवजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : बहुचर्चित ईशांत कुमार उर्फ छोटू हत्याकांड को लेकर शुक्रवार को…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में ABVP के भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर का भव्य समापन

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर…

3 घंटे ago

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

9 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

12 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

13 घंटे ago