Bihar

अब नीतीश स्वीकार नहीं; JDU से फिर हाथ मिलाने पर लालू यादव ने बता दी RJD की रणनीति

बिहार चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज है। एक तरफ एनडीए के कई नेताओं ने यह साफ कर दिया है कि गठबंधन यह चुनाव नीतीश कुमार के ही चेहरे पर लड़ रहा है तो दूसरी तरफ महागठबंधन ने तेजस्वी यादव को अपना सीएम फेस घोषित कर दिया है। इस बीच राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव अपने बेटे तेजस्वी यादव की जीत को लेकर काफी आश्वस्त नजर आ रहे हैं। लालू प्रसाद यादव कई बार कह चुके हैं कि इस चुनाव के परिणाम तेजस्वी के पक्ष में आएंगे और वो बिहार के अगले मुख्यमंत्री बनेंगे।

‘इंडियन एक्सप्रेस’ से बातचीत में लालू प्रसाद यादव ने अगर महागठबंधन की सरकार बनती है तो हम बेरोजगारी दूर करेंगे। लालू प्रसाद यादव ने यह भी कहा कि हम इस बार नीतीश कुमार की सरकार को हटाएंगे। इस साक्षात्कार में जब लालू प्रसाद यादव से पूछा गया कि अगर मतगणना के बाद महागठबंधन सरकार बनाने के लिए जादुई आंकड़े से दूर रह जाता है तो क्याा वो नीतीश कुमार के साथ जाएंगे? इसके जवाब में लालू प्रसाद यादव ने कहा, ‘अब हम नीतीश कुमार को स्वीकार नहीं करेंगे। हम नीतीश कुमार के संपर्क में नहीं हैं।’ आपको याद दिला दें कि साल 2015 और साल 2022 में जदयू ने राष्ट्रीय जनता दल से हाथ मिला लिया था। जदयू-राजद की सरकार में तेजस्वी यादव उपमुख्यमंत्री भी बने थे।

लालू ने पहले कही थी नीतीश को साथ लेने की बात

यहां आपको याद दिला दें कि इसी साल जनवरी के महीने में लालू प्रसाद यादव से जब पूछा गया था कि अगर नीतीश कुमार साथ आते हैं तो क्या आप उनको साथ लेंगे? इसपर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने दिलचस्प जवाब दिया था। लालू प्रसाद यादव ने कहा था कि हां-हां रख लेंगे। उनकी सारी गलतियां माफ कर देंगे, माफ करना हमारा फर्ज है। हमलोग फैसला लेते हैं लेकिन नीतीश कुमार साथ आएंगे तो रख लेंगे। लालू प्रसाद यादव ने आगे कहा था कि नीतीश कुमार को शोभा नहीं देता। भाग जाते हैं, निकल जाते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

2 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

16 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

2 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

2 दिन ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

2 दिन ago