Bihar

JJD प्रत्याशी ने महागठबंधन का किया समर्थन तो भड़के तेजप्रताप यादव, पार्टी से निकाला; EC से भी शिकायत

बिहार चुनाव के बीच जनशक्ति जनता दल (JJD) सुप्रीमो तेजप्रताप यादव अपनी ही पार्टी के एक प्रत्याशी पर इस कदर भड़के कि उन्होंने पार्टी कैंडिडेट को ना सिर्फ पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया बल्कि चुनाव आयोग से उनकी शिकायत भी कर दी है। दरअसल जेजेडी प्रत्याशी ने महागठबंधन का समर्थन किया जिसके बाद तेजप्रताप भड़क गए। तेजप्रताप यादव ने एक्स पर इस पूरे मामले की जानकारी दी है।

तेजप्रताप यादव ने एक्स पर लिखा, ‘बिहार विधानसभा चुनाव-2025 में जनशक्ति जनता दल से श्याम किशोर चौधरी सुगौली (विधानसभा क्षेत्र संख्या-11) के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। विगत कुछ दिनों पूर्व श्याम किशोर चौधरी द्वारा पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और केंद्रीय समिति द्वारा बिना किसी सूचना के इन्होंने पार्टी विचारों और नियमों के खिलाफ जाते हुए महागठबंधन का समर्थन प्राप्त कर चुनावी कार्यक्रम किया गया।

जो किसी भी परिस्थिति में सही निर्णय नहीं था। जनशक्ति जनता दल का अपना संविधान और नियम है। श्याम किशोर चौधरी ने पार्टी के नियमों और विचारधारा के विपरीत जाकर उनके द्वारा यह कदम उठाना पार्टी के केंद्रीय समिति द्वारा जांच के उपरांत उचित नहीं लगा।

इसलिए हमने पत्र के माध्यम से मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, पटना(बिहार) को पार्टी विरोधी इस घटना की जानकारी देते हुए तत्काल प्रभाव से नामांकन रद्द करने हेतु अपील किया है। हम तत्काल प्रभाव से श्याम किशोर चौधरी को पार्टी के प्रत्याशी सहित सभी पदों से विमुक्त करते हैं। धन्यवाद!’

Avinash Roy

Recent Posts

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

11 घंटे ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

12 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

18 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

18 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

18 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

19 घंटे ago