Bihar

बिहार के गोपालगंज में क्यों भड़की भीड़, पुलिस की गाड़ी में लगा दी आग; खूब बवाल

बिहार के गोपालगंज जिले में पुलिस की गाड़ी से तीन लोगों को ठोकर लगने के बाद बवाल हो गया। यहां जादोपुर मोड़ के समीप एनएच 27 पर फ्लाईओवर के नीचे पुलिस की गाड़ी की ठोकर से गोलगप्पा बेच रहे दुकानदार और गोलगप्पा खा रहे दो युवकों के जख्मी होने के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। तीनों ठोकर लगने के बाद सड़क पर गिर कर कराहने लगे। देखते-देखते गोलगप्पा दुकान नंदू चौहान और राजा अंसारी बेहोश हो गए। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

शहर से जादोपुर की ओर जाने वाली सड़क पर यातायात थम गया। स्थानीय लोग तीनों जख्मी को आनन-फानन में उठा कर सदर अस्पताल इलाज के लिए ले गए। इस बीच भीड़ में किसी ने अफवाह फैला दी कि पुलिस की गाड़ी से जख्मी तीन लोगों में से दो की मौत हो गई। इससे लोग उग्र हो गए। पुलिस बीच-बचाव करती रही,लेकिन कुछ शरारती लोगों ने गाड़ी को आग के हवाले कर दिया।

नंदू चौहान के परिजनों को घटना की जानकारी जैसे ही मिली वे सभी बदहवास दौड़ते हुए घटना स्थल पर पहुंचे। सभी रो-बिलख रहे थे। अस्पताल ले जाए जाने की जानकारी मिलने पर जख्मी राजा अंसारी और एहसान अली के परिवार के लोग भी अस्पताल में पहुंचे। डॉक्टरों के अनुसार राजा अंसारी और नंदू चौहान के सिर और सीने में गंभीर चोट लगी है।

अंदरुनी रक्त स्त्राव होने की आशंका है। गोरखपुर रेफर किए जाने के बाद परिजन भी दोनों के साथ गए हैं। एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि फायर ब्रिगेड ने पुलिस की गाड़ी में लगी आग को बुझा दिया है। अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है कि दुर्घटना किस गाड़ी से किस परिस्थिति में हुई है।

फोरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है। एसपी ने कहा कि पुलिस की कार्रवाई से कोई मानवीय क्षति नहीं हुई है। फायरिंग नहीं की गई है। केवल आंसू गैस के गोले छोड़े गए हैं। स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। पुलिस की गाड़ी में आग लगाने वाले उपद्रवियों की पहचान की जा रही है।

जादोपुर मोड़ पर पुलिस की गाड़ी की ठोकर से तीन लोगों के जख्मी होने के बाद शनिवार देर शाम सदर अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। जख्मियों को लाने के साथ ही बड़ी संख्या में परिजन और स्थानीय लोग अस्पताल पहुंच गए। वार्ड और इमरजेंसी कक्ष के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। अस्पताल परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई । एक जख्मी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

पुलिस स्मृति दिवस पर समस्तीपुर पुलिस लाइन में शहीद पुलिसकर्मियों को किया गया नमन, दी गयी श्रद्धांजलि

समस्तीपुर : पुलिस स्मृति दिवस पर बुधवार को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में कर्तव्य…

9 घंटे ago

बिहार में MLC को कितनी मिलती है सैलेरी? जानिए पावर, अधिकार और सुविधाएं

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर 23 अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे. इसके बाद 27…

1 दिन ago

बिना परमिशन रोड शो निकाल फंसे अनंत सिंह और अनुज; MLC चुनाव से पहले दोनों पर 3 केस दर्ज

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…

2 दिन ago

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराने के लिए कौन-कौन से कागजात जरूरी? यहां देखें पूरी लिस्ट

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…

2 दिन ago

बिहार के सरप्लस शिक्षकों का तबादला कैसे होगा, समझिए पूरा नियम और अगला चरण

फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…

2 दिन ago