Bihar

‘भगवान के बाप की औकात नहीं…’, पप्पू यादव के बयान पर बढ़ा विवाद, जनसुराज अध्यक्ष बोले- यह अहंकार

बिहार में चुनावी हलचल तेज है। इस बीच कांग्रेस नेता और पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव के एक बयान पर विवाद बढ़ता जा रहा है। दरअसल पप्पू यादव ने एक साक्षत्कार में निर्दलीय सांसद बनने में आने वाली मुश्किलों का हवाला देते हुए कहा कि ‘निर्दलीय सांसद बन जाना भगवान के बाप की औकात नहीं।’ सांसद के इस बयान के बाद अब जन सुराज पार्टी की तरफ से इसपर प्रतिक्रिया आई है। जन सुराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने कहा कि यह भाषा लोकतंत्र को नहीं बल्कि अहंकार को दिखाती है।

मनोज भारती ने पप्पू यादव के इस बयान पर एक्स पर प्रतिक्रिया दी है। मनोज भारती ने लिखा, ‘जीत चाहे निर्दलीय की हो या किसी दल की लोकतंत्र में ताकत सिर्फ जनता की होती है। लेकिन भगवान के बाप की औकात नहीं’ जैसी भाषा लोकतंत्र नहीं, सिर्फ अहंकार दिखाती है। जो नेता जनता की कृपा को अपना चमत्कार समझ लेते हैं, वे भूल जाते हैं कि कुर्सी आती-जाती है लेकिन शब्दों की मर्यादा हमेशा साथ चलती है। खैर, इस तरीके की बातें करना अब पप्पू यादव का स्वभाव बन गया है।’

पप्पू यादव ने क्या कहा था…

पप्पू यादव अपने बेबाक बयान की वजह से अक्सर चर्चा में रहते हैं। ‘एबीपी न्यूज’ को दिए एक साक्षात्कार में हाल ही में पप्पू यादव ने निर्दलीय सांसद चुने जाने को लेकर अपनी बात रखी थी। पप्पू यादव ने कहा था, ‘निर्दलीय सांसद बनना, ये भगवान के बाप की भी औकात नहीं। आप सोचिए, बिना किसी बड़े दल या गठबंधन के जनता के बीच से अकेले निकलना कितना कठिन है।’

Avinash Roy

Recent Posts

नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों के कार्यक्रम की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…

5 घंटे ago

शहर के कृष्णा टॉकीज के पास 11 केवी विद्युत लाइन का तार बदलने के कार्य को लेकर कल 5 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

समस्तीपुर : शहर के कृष्णा टॉकीज के पास 11 केवी विद्युत लाइन का तार बदलने…

6 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय से APO को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार ! 50 हजार किस से ले रहा था रिश्वत, जांच के दौरान आवास से मिले अवैध हथियार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…

15 घंटे ago

बिथान में वाहन जांच के दौरान देसी कट्टा के साथ खगड़िया का रहने वाला नाबालिग समेत दो धराया

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…

15 घंटे ago

समस्तीपुर : बक्से से रूपये निकालने के दौरान वृद्ध महिला को सांप ने डंसा, झाड़-फूंक के चक्कर में गयी जान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…

16 घंटे ago

महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय उजियारपुर परिसर से मिला देसी कट्टा, शिक्षक-छात्रों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…

17 घंटे ago