Bihar

नीतीश 20 नवंबर को 20 मंत्रियों के साथ शपथ ले सकते हैं, बहुमत के बाद कैबिनेट विस्तार में बाकी मिनिस्टर

बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की आठवीं सरकार के गठन की प्रक्रिया बुधवार को विधायक दल का नेता चुनने के बाद तेजी हो जाएगी। सूत्रों का कहना है कि नीतीश 20 नवंबर को एनडीए के पांच दलों के लगभग 20 मंत्रियों के साथ दसवीं बार बिहार के सीएम पद की शपथ ले सकते हैं। 202 विधायकों की जीत से एनडीए के पास दो तिहाई से भी ज्यादा बहुमत है, लेकिन विधानसभा में बहुमत परीक्षण (फ्लोर टेस्ट) की औपचारिकता पूरी करने के बाद कैबिनेट विस्तार में बाकी को मौका मिलेगा। नीतीश के साथ शपथ लेने वाले मिनिस्टर की संख्या और सूची पर दिल्ली में भाजपा नेता और गृहमंत्री अमित शाह के साथ जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह की मुलाकात हुई है।

नीतीश की नई सरकार में डिप्टी सीएम की संख्या और नेता पर भी अमित शाह के साथ चर्चा की संभावना है। अमित शाह शपथ ग्रहण से एक दिन पहले बुधवार की शाम को ही पटना पहुंच रहे हैं। माना जा रहा है कि सरकार में शामिल होने वाले बीजेपी के मंत्रियों की लिस्ट को अमित शाह पटना आकर फाइनल करेंगे। बीजेपी के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान सूची को अंतिम रूप देने के लिए मंगलवार को ही पटना पहुंच रहे हैं। एनडीए के बाकी दल भी अपने-अपने कोटे के मंत्रियों की लिस्ट फाइनल करने में जुटे हुए हैं।

शपथ ग्रहण में पीएम नरेंद्र मोदी के आने की चर्चा के बाद पहले समझा जा रहा था कि 35 मंत्रियों का शपथ एक बार में ही हो जाएगा। नीतीश के अलावा 35 मंत्रियों में बीजेपी के 15 से 16, जेडीयू के 14 से 15, चिराग पासवान की लोजपा-आर के 2-3, जीतनराम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा के 1-1 मत्रियों की चर्चा थी। सूत्रों का कहना है कि सरकार गठन के पुराने तौर-तरीकों से पहले फ्लोर टेस्ट होगा और फिर कैबिनेट विस्तार में खाली जगह भरे जाएंगे। 20 मंत्रियों की लिस्ट में बीजेपी व जेडीयू से कुल 14-16 मंत्री हो सकते हैं जबकि पासवान, मांझी और कुशवाहा के कुल 4 मिनिस्टर बन सकते हैं।

बुधवार को पटना में राजनीतिक घटनाक्रमों से भरा दिन है। पहले तो जेडीयू और बीजेपी एमएलए की अलग-अलग बैठक होगी, जिसमें दोनों अपने विधायक दल का नेता चुनेंगे। लोजपा-आर और हम ने राजू तिवारी और प्रफुल्ल मांझी को पहले से चुन रखा है। उपेंद्र कुशवाहा को विधायकों ने रालोमो का नेता चुनने के लिए अधिकृत किया है। बीजेपी और जेडीयू की बैठक के बाद एनडीए के विधायक दल की बैठक में गठबंधन का नेता चुना जाएगा, जिसके बाद नीतीश सरकार बनाने का दावा पेश करने राजभवन जाएंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 5 सितंबर से 9 सितंबर तक बारिश के आसार, छह जिलों में अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…

38 मिनट ago

समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, मां-बेटी समेत चार महिलाएं गिरफ्तार

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 के लिए 16 सितंबर तक सुधार व परीक्षा फॉर्म भरने का मौका

समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…

4 घंटे ago

दहेज के लिए विवाहिता की ह’त्या का आरोप, मायके वालों के पहुंचने से पहले किया दाह-संस्कार

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रपुर वार्ड-3 में दहेज की मांग…

5 घंटे ago

समस्तीपुर सदर-1 के नए SDPO सतीश सुमन ने संभाला पदभार, निवर्तमान SDPO संजय कुमार पाण्डेय को समारोह में दी गई विदाई

समस्तीपुर : सदर-1 के नए एसडीपीओ के रूप में सतीश सुमन ने पदभार ग्रहण कर…

9 घंटे ago