Bihar

सभी 10 विधानसभा क्षेत्रों में EVM व VVPAT का कमीशनिंग कार्य सम्पन्न, औसतन 1 से 5 प्रतिशत मशीनें तकनीकी कारणों से बदली गयी

समस्तीपुर : आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर जिले के सभी 10 विधानसभा क्षेत्रों में ईवीएम (बीयू, सीयू) एवं वीवीपैट मशीनों का कमीशनिंग कार्य 29 अक्टूबर से 1 नवंबर 2025 तक पूर्ण कर लिया गया। यह कार्य संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षकों, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों तथा अभ्यर्थियों, अभिकर्ताओं की उपस्थिति में किया गया।

कमीशनिंग के दौरान प्रत्येक मशीन की तकनीकी जाँच, कार्यप्रणाली सत्यापन, सीलिंग तथा ईएमएस 2.0 पर सुरक्षित फीडिंग की प्रक्रिया पूरी की गई। खराब मशीनों को तुरंत बदल कर सुरक्षित मशीनें उपलब्ध कराई गईं और खराब मशीनों को बदला गया।

जिला निर्वाचन विभाग के अनुसार समस्तीपुर जिले में कुल 4 हजार 563 बैलट यूनिट, 4 हजार 563 कंट्रोल यूनिट तथा 4 हजार 992 वीवीपैट उपलब्ध कराए गए। इनमें से 3 हजार 603 मशीनें मतदान में उपयोग के लिए निर्धारित की गईं। जबकि 1,389 वीवीपैट व 960 बीयू और सीयू रिजर्व में रखी गईं। कमीशनिंग के दौरान औसतन 1 से 5 प्रतिशत मशीनें तकनीकी कारणों से बदली गईं, जिसे निर्वाचन प्रक्रिया का सामान्य हिस्सा बताया गया।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम रोशन कुशवाहा ने बताया कि कमीशनिंग कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ सम्पन्न हुआ है। सभी मतदान केंद्रों के लिए पूर्णतः सुरक्षित एवं प्रमाणित मशीनें उपलब्ध करा दी गई हैं, जिससे जिले में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित होगा।

Avinash Roy

Recent Posts

पुलिस स्मृति दिवस पर समस्तीपुर पुलिस लाइन में शहीद पुलिसकर्मियों को किया गया नमन, दी गयी श्रद्धांजलि

समस्तीपुर : पुलिस स्मृति दिवस पर बुधवार को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में कर्तव्य…

9 घंटे ago

बिहार में MLC को कितनी मिलती है सैलेरी? जानिए पावर, अधिकार और सुविधाएं

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर 23 अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे. इसके बाद 27…

1 दिन ago

बिना परमिशन रोड शो निकाल फंसे अनंत सिंह और अनुज; MLC चुनाव से पहले दोनों पर 3 केस दर्ज

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…

2 दिन ago

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराने के लिए कौन-कौन से कागजात जरूरी? यहां देखें पूरी लिस्ट

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…

2 दिन ago

बिहार के सरप्लस शिक्षकों का तबादला कैसे होगा, समझिए पूरा नियम और अगला चरण

फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…

2 दिन ago