Bihar

महिलाओं को मकर संक्रांति पर 30 हजार रुपये, किसानों को बोनस और फ्री बिजली, वोटिंग से पहले तेजस्वी यादव के बड़े ऐलान

बिहार विधानसभा चुनाव की वोटिंग से पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने दावा किया है कि इस बार बिहार की जनता बदलाव के मूड में है. चुनाव को लेकर पूरे बिहार के लोग उत्साहित हैं. तेजस्वी यादव ने आज बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि उन लोगों की सरकार बनने जा रही है. बिहार में इस बार वो लोग जहां जहां हो गए हैं, वहां उन लोगों ने महसूस किया है कि इस बार बिहार की जनता बदलाव के मूड में है.

तेजस्वी देंगे मकर संक्रांति का तोहफा:

तेजस्वी यादव ने कहा कि हम लोगों की सरकार बनने जा रही है. खरमास के बाद मकर संक्रांति आता है जिसे नए साल के रूप में देखते हैं, जिसे दही चूड़ा हम लोग कहते हैं. हमारी सरकार बनने जा रही है और हमारी सरकार बनते ही 14 जनवरी को मकर संक्रांति के दिन बिहार की महिलाओं को मान बहिन मान योजना के तहत पूरे 1 साल का ₹30000 उन लोगों के खाते में चला जाएगा. 5 साल में डेढ़ लाख रुपया महीने का ₹2500 होता है. 14 जनवरी को वो लोग ₹30000 महिलाओं के खाते में डाल देंगे.

जीविका दीदी को तोहफा:

जीविका दीदी को लेकर तेजस्वी यादव ने फिर कहा है कि जीविका दीदी में जो CM यानी कम्युनिटी मोबिलाइज है, उसे वो स्थाई करेंगे. उसका मानदेय ₹30000 किया जाएगा. इसके अलावा लोन लेती है उसे लोन के इंटरेस्ट रेट को खत्म कर दिया जाएगा. इसके अलावा इन लोगों का ₹500000 का इंश्योरेंस भी सरकार करवाएगी.

ओल्ड पेंशन स्कीम की घोषणा:

तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार विधानसभा में भी सरकार से कई बार मांग की ओल्ड पेंशन स्कीम देने की मांग की. हमारी सरकार बनते ही ओल्ड पेंशन स्कीम लागू कर दिया जाएगा. पुलिस कर्मी स्वास्थ्य कर्मी शिक्षक या अन्य सरकारी कर्मचारी का स्थानांतरण उनके जिला मुख्यालय के 70 किलोमीटर के अंदर ही होगा. नर्स की भी वर्षों से मांग रही है कि उन लोगों का तबादला अपने घर से बहुत दूर कर दिया जाता है, इसलिए उनकी तकलीफ को देखते हुए 70 किलोमीटर के अंदर ही नर्स का भी तबादला किया जाएगा.

धान गेहूं पर बोनस:

किसानों को लेकर तेजस्वी यादव ने घोषणा करते हुए कहा कि धान और गेहूं एमएसपी पर अपना फसल नहीं बेच पाते हैं. उनकी सरकार आएगी तो धान के एमएसपी के अतिरिक्त ₹300 प्रति क्विंटल के दर पर भुगतान किया जाएगा. गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य के अलावा प्रति क्विंटल ₹400 बोनस दिया जाएगा. इसके अलावा किसानों कुछ सिंचाई के लिए बिजली दिया जाता है लेकिन उन्हें महंगी बिजली मिलती है. देश में सबसे अधिक मूल्य पर बिहार में ही किसानों को बिजली उपलब्ध कराया जाता है, उनकी सरकार बनने पर वो किसानों को मुफ्त में बिजली उपलब्ध करवाएंगे.

पैक्स अध्यक्षों को जनप्रतिनिधि का दर्जा:

तेजस्वी यादव ने घोषणा किया कि उनकी सरकार बनने पर बिहार के सभी पैक्स एवं किसान मंडल अध्यक्ष हैं उनको जनप्रतिनिधि का दर्जा दिया जाएगा. क्योंकि यह लोग भी जनता के द्वारा एवं किसानों के द्वारा चुने गए प्रतिनिधि हैं इसलिए इनको भी जनप्रतिनिधि का दर्जा देने का काम महा गठबंधन की सरकार करेगी.

Avinash Roy

Recent Posts

पुलिस स्मृति दिवस पर समस्तीपुर पुलिस लाइन में शहीद पुलिसकर्मियों को किया गया नमन, दी गयी श्रद्धांजलि

समस्तीपुर : पुलिस स्मृति दिवस पर बुधवार को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में कर्तव्य…

8 घंटे ago

बिहार में MLC को कितनी मिलती है सैलेरी? जानिए पावर, अधिकार और सुविधाएं

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर 23 अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे. इसके बाद 27…

1 दिन ago

बिना परमिशन रोड शो निकाल फंसे अनंत सिंह और अनुज; MLC चुनाव से पहले दोनों पर 3 केस दर्ज

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…

2 दिन ago

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराने के लिए कौन-कौन से कागजात जरूरी? यहां देखें पूरी लिस्ट

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…

2 दिन ago

बिहार के सरप्लस शिक्षकों का तबादला कैसे होगा, समझिए पूरा नियम और अगला चरण

फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…

2 दिन ago