Bihar

बीजेपी विधायक ललन कुमार ने थामा RJD का हाथ, तेजस्वी यादव ने दिलाई सदस्यता

बिहार चुनाव को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हैं। विधानसभा चुनाव में नेताओं के पाला बदलने का भी सिलसिला काफी तेजी से चल रहा है। अब भागलपुर जिले की पीरपैंती विधानसभा सीट से भाजपा विधायक ललन कुमार बुधवार को राजद में शामिल हो गए। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने ललन कुमार को पार्टी की सदस्यता दिलाई। ललन कुमार ने पूर्व सीएम राबड़ी देवी से भी मुलाकात की। गौरतलब है कि ललन कुमार को इस बार भाजपा ने टिकट नहीं दिया है। तब से वे नाराज चल रहे थे।

बीजेपी विधायक ललन कुमार ने राष्ट्रीय जनता दल थामने की अपनी कुछ तस्वीरें भी फेसबुक पेज पर शेयर की है। इन तस्वीरों में वो नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और राजद की नेता राबड़ी देवी के साथ नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए ललन कुमार ने लिखा, ‘राष्ट्रीय जनता दल का कारवां बढ़ता रहे। आज से मैं भी हुआ शामिल। तेजस्वी मय बिहार बनाना है। हम सबने मिलकर ठाना है। तेजस्वी ही वर्तमान हैं, तेजस्वी ही भविष्य! जय भीम!!’

ललन कुमार ने बीजेपी से दिया था इस्तीफा

बीजेपी ने इस बार पीरपैंती (सुरक्षित) सीट से मुरारी पासवान को उम्मीदवार बनाया है। कहा जा रहा है कि ललन कुमार इसी बात से नाराज थे औऱ आखिरकार उन्होंने पाला बदल लिया। ललन कुमार ने कुछ वक्त पहले भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा दिया था।

ललन कुमार ने इस्तीफा देते हुए लिखा था कि मेरी भाजपा के साथ राजनीतिक यात्रा अब खत्म हो गई है। वरिष्ठ नेताओं के निर्देशों का पालन करते हुए मैंने पार्टी के लिए जो कुछ किया, वह कृतज्ञता के भाव से किया। लेकिन अब लगता है कि भाजपा को मुखर दलित नेतृत्व की आवश्यकता नहीं रही।”

Avinash Roy

Recent Posts

दोस्तों द्वारा ठंडा पेय में जहर मिलाकर पिलाने का आरोप, पत्नी ने पांच के खिलाफ करायी FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दुधपुरा गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने…

5 घंटे ago

उद्घाटन के बाद सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल में गूंजीं स्वागत की धुनें, 40 विद्यार्थियों का हुआ भव्य प्रवेश

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत सरस्वती विद्या निकेतन प्लस टू उच्च विद्यालय…

6 घंटे ago

शिवाजीनगर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापना को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन, जनसहयोग अभियान ने पकड़ी रफ्तार

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की आदमकद प्रतिमा स्थापना के लिए चलाया…

6 घंटे ago

‘दारू पीकर पति को बेल्ट से पीटना है’ समय रैना के शो में बोलकर फंसी बिहार की टीचर साक्षी झा

बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…

11 घंटे ago

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

13 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

17 घंटे ago