बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की भारी जीत और जम्मू-कश्मीर के बडगाम विधानसभा उपचुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस की हार पर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि जब मैं बिहार की स्थिति देखता हूं, तो मुझे अपनी स्थिति पर कम दुःख होता है. मुझे पता था कि बडगाम चुनाव आसान नहीं होंगे, क्योंकि यहां एक बड़ा वर्ग ऐसा है जो मुद्दों के आधार पर या काम देखकर वोट नहीं करता.
उमर अब्दुल्ला ने कहा कि वोट चोरी यात्रा के बाद कांग्रेस को लगा कि उन्हें कहीं ज़्यादा सीटों पर सफलता मिलेगी. लेकिन नतीजों पर गौर करें तो नीतीश कुमार ने एंटी-इनकंबेंसी का शिकार होने के बजाय उसे इनकंबेंसी में बदल दिया और सत्ता में होने का फायदा उठाया. 10वीं बार सीएम बनना कोई छोटी बात नहीं है. अच्छा होगा कि दूसरी सरकारें भी उनसे सीखें. उन्होंने कहा कि एक बात तो तय है कि नीतीश कुमार ने जात-पात को किनारे रखकर महिलाओं के लिए योजनाएं शुरू कीं, जिसका उन्हें बहुत फ़ायदा हुआ.
उन्होंने कहा, ‘हमने चुनाव जीतने के लिए लड़ा था, लेकिन बडगाम के लोग कुछ और चाहते थे. हम बडगाम की प्रगति और वहां के लोगों की बेहतरी चाहते थे. हम चाहते थे कि अगले चार साल तक सरकार के साथ उनके घनिष्ठ संबंध बने रहें, लेकिन बडगाम के लोग कुछ और चाहते थे.’
समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बरबट्टा वार्ड संख्या-8 से सोशल मीडिया पर हथियार के…
समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…
दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए एक विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्र कार्यकर्ता निशु आजाद के…
समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…
समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…
समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रपुर वार्ड-3 में दहेज की मांग…