Samastipur

समस्तीपुर जिले में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष निर्वाचन सम्पन्न, सभी 10 विधानसभा क्षेत्रों के परिणाम घोषित

समस्तीपुर : बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत समस्तीपुर जिला प्रशासन ने पूरे निर्वाचन प्रक्रिया को पूर्ण निष्पक्षता, पारदर्शिता और शांतिपूर्ण माहौल में सफलतापूर्वक संपन्न कराया। जिले की सभी 10 विधानसभा सीटों के परिणाम आधिकारिक रूप से घोषित कर दिए गए हैं। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम रोशन कुशवाहा ने कहा कि प्रशासन की पूरी टीम ने निष्ठा, समर्पण और एकजुटता के साथ चुनावी दायित्वों का निर्वहन किया।

मतदान से लेकर मतगणना और परिणामों की घोषणा तक हर चरण पर सुरक्षा, विधि-व्यवस्था व प्रबंधन की सर्वोत्तम व्यवस्था सुनिश्चित की गई। उन्होंने सभी वरीय पदाधिकारियों, निर्वाची पदाधिकारियों, सेक्टर मजिस्ट्रेटों, पोलिंग व मतगणना कर्मियों, तकनीकी दलों, मीडिया, स्वीप टीम तथा सभी कोषांगों को इस सफलता का श्रेय दिया।

उन्होंने विशेष रूप से समस्तीपुर की जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि मतदाताओं की सक्रिय सहभागिता ने लोकतंत्र के इस महापर्व को सफल बनाया। जिलाधिकारी ने कहा कि “जनता का उत्साह ही लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति है।”

वहीं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि पूरे जिले में तीन-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था, सघन गश्ती, स्ट्रांग रूम व मतगणना स्थल पर सीसीटीवी निगरानी तथा पुलिस बल की तत्परता के कारण चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्वक सम्पन्न हुआ। उन्होंने पुलिस बल, होमगार्ड, सीएपीएफ और सभी सुरक्षा एजेंसियों के योगदान को महत्वपूर्ण बताया।

चुनाव कवरेज में मीडिया की भूमिका की भी सराहना की गई, जिन्होंने निष्पक्ष व तथ्यपरक रिपोर्टिंग के माध्यम से जनता को सही और समय पर जानकारी उपलब्ध कराई। समस्तीपुर में संपन्न यह संपूर्ण चुनावी प्रक्रिया इस बात का उत्कृष्ट उदाहरण बनी कि प्रशासन, पुलिस, मीडिया और जनता मिलकर किसी भी लोकतांत्रिक प्रक्रिया को और अधिक सशक्त और सफल बना सकते हैं।

समस्तीपुर जिले के सभी 10 विधानसभा सीटों पर इन्होंने दर्ज की जीत :

कल्याणपुर – महेश्वर हजारी (जदयू)

वारिसनगर – मांजरीक मृणाल (जदयू)

समस्तीपुर – अश्वमेघ देवी (जदयू)

मोरवा – रणविजय साहू (राजद)

सरायरंजन – विजय कुमार चौधरी (जदयू)

मोहिउद्दीननगर – राजेश कुमार सिंह (भाजपा)

विभूतिपुर – अजय कुमार (सीपीएम)

रोसड़ा – विरेंद्र कुमार (भाजपा)

हसनपुर – राजकुमार राय (जदयू)

उजियारपुर – आलोक कुमार मेहता (राजद)

Avinash Roy

Recent Posts

बलभद्रपुर ने उजियारपुर को हराकर जीता क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब, अब्दुल्लाह बने ‘मैन ऑफ द मैच’

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर प्रखंड के गांवपुर पंचायत के बलभद्रपुर गांव में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का…

1 घंटा ago

सालों से फॉर्म ही भरवा रहे, परीक्षा नहीं ले रहे; अभ्यर्थियों के सब्र का बांध टूटा तो BSSC दफ्तर में जड़ दिया ताला

बिहार कर्मचारी चयन आयोग कार्यालय के बाहर मंगलवार को बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने विभिन्न…

4 घंटे ago

देवघर चारा घोटाला मामले में लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत को रद्द करने से किया इंकार

लालू यादव को देवघर चारा घोटाला मामले में बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने…

7 घंटे ago

समस्तीपुर ओवरब्रिज को 15 अगस्त से पहले चालू करने का रखा गया लक्ष्य, तीन अलग-अलग टीमें लगातार कर रही कार्य

समस्तीपुर : शहर के रेलवे ओवरब्रिज पर चल रहे मरम्मत कार्य का सोमवार को सदर…

8 घंटे ago

मुंबई के चर्चित लूटकांड का वांछित आरोपी समस्तीपुर से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर ले जा रही मुंबई पुलिस

समस्तीपुर/बिथान : बिहार एसटीएफ और मुंबई पुलिस की संयुक्त टीम ने अंतरराज्यीय अपराधियों के खिलाफ…

10 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में 4 बेड का ICU तैयार, इसी हफ्ते होगा शुभारंभ; विशेषज्ञ डॉक्टर, जीएनम व नर्सिंग स्टाफ की हुई प्रतिनियुक्ति

अस्पताल प्रबंधन ने राउंड द क्लाॅक बनाया रोस्टर, 24 घंटे तैनात रहेंगे डॉक्टर व कर्मी…

10 घंटे ago