बिहार में विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद आदर्श आचार संहिता हटा दी गई है। चुनाव आयोग ने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को नवनिर्वाचित 243 विधायकों की सूची सौंप दी है। अब बिहार में नए सरकार के गठन की कवायद की जाएगी। बिहार के राज्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल ने कहा कि अब राजभवन के द्वारा नई सरकार पर आगे की प्रक्रिया की जाएगी। दूसरी ओर, आयोग की ओर से अभी तक आचार संहिता हटाने को लेकर आदेश जारी नहीं किया गया है।
दो चरणों में हुए बिहार की 243 सीटों पर विधानसभा चुनाव के नतीजे 14 नवंबर को जारी किए गए। एनडीए ने 202 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि विपक्षी दलों का महागठबंधन 35 सीटों पर ही जीत हासिल कर पाया। अब राज्य में नई सरकार का गठन होगा।
सरकार गठन को लेकर पटना से दिल्ली तक हलचल जारी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर एनडीए के वरीय नेताओं का आना-जाना रहा। वहीं, दिल्ली में भी केंद्रीय मंत्री अमित शाह के आवास पर जेडीयू और बिहार बीजेपी के नेताओं की बैठक हुई। बताया जा रहा है कि मौजूदा कैबिनेट की सोमवार को बैठक हो सकती है, इसके बाद मुख्यमंत्री पद से नीतीश इस्तीफा दे सकते हैं।
इस्तीफे के बाद नई सरकार का गठन किया जाएगा। नीतीश कुमार के ही फिर से मुख्यमंत्री बनने की पूरी संभावना है। इसका औपचारिक ऐलान एक-दो दिन में कर दिया जाएगा। राजभवन की ओर से ही नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तारीख का ऐलान किया जाएगा।
समस्तीपुर : जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में जिले से जुड़े कई…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन पर्याप्त तकनीकी कर्मियों की कमी…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को परिवहन मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री दामोदर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने नाबालिग छात्रा के अपहरण मामले में करीब दो…
तस्वीर : फाइल फोटो समस्तीपुर : स्नातक षष्ठम् सेमेस्टर (सत्र 2023-27) परीक्षा-2026 के लिए मिथिला…
समस्तीपुर : समस्तीपुर के जूनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी इशांत राज का चयन बिहार जूनियर (अंडर-…