Bihar

बिहार में अब सरकार गठन के लिए NDA में बैठकों का दौर, बुधवार को नीतीश कुमार ले सकते हैं शपथ

एनडीए के सभी 202 विधायक गठबंधन के विधायक दल की समेकित बैठक में नीतीश कुमार को अपना नेता चुनेंगे। इसके बाद 10वीं बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार की कमान संभालेंगे। इसके पहले एनडीए के सभी घटक दलों भाजपा, जदयू, हम और रालोमो विधायक दल की बैठक होगी। बुधवार को नई सरकार का शपथग्रहण समारोह आयोजित हो सकता है।

अलग-अलग होने वाली इन बैठकों में सभी दल जीतकर आए विधायकों के बीच से नेता चुनेंगे। एनडीए सूत्रों के मुताबिक जदयू और भाजपा विधायक दल की बैठक सोमवार को होगी। जदयू ने अपने सभी नवनिर्वाचित विधायकों को पटना पहुंचने को कहा है। उन्हें रविवार की शाम तक पटना आने के लिए कहा गया है। सोमवार शाम जदयू विधायक दल की बैठक हो सकती है। पहले इस बैठक में नीतीश कुमार को नेता चुना जाएगा। हम और रालोमो ने रविवार को ही अपने-अपने निर्वाचित विधायकों की बैठक बुलाई है।

हम विधायकों की बैठक पार्टी के संरक्षण जीतनराम मांझी के आवास 12, एम स्ट्रैंड रोड पर दोपहर 12 बजे से होगी। वहीं, भाजपा रविवार को विधायक दल की बैठक के बारे में निर्णय लेगी। जानकारी के मुताबिक मंगलवार को भाजपा के केन्द्रीय नेताओं की मौजूदगी में एनडीए विधायक दल की बैठक होगी और इसमें सर्वसम्मति से मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगेगी।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल और जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने पूछे जाने पर इसकी पुष्टि की। डॉ. जायसवाल ने कहा कि एनडीए विधायक दल की बैठक में नेता का चयन किया जाएगा। इसके पहले एनडीए के सारे घटक दल अपने-अपने नेता का चुनाव करेंगे। इसके बाद एनडीए की संयुक्त बैठक होगी। रालोमो सुप्रीमो उपेन्द्र कुशवाहा रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात करेंगे।

सोमवार को कैबिनेट की अंतिम बैठक के बाद इस्तीफा देंगे सीएम

राज्य मंत्रिपरिषद की सोमवार को बैठक होगी। यह मौजूदा नीतीश कैबिनेट की अंतिम बैठक है। इसमें मंत्रिपरिषद भंग करने का निर्णय लिया जाएगा। इसके बाद मुख्यमंत्री राजभवन जाकर विधिवत इस्तीफा देंगे। बुधवार को वे 10वीं बार सीएम पद की शपथ ग्रहण कर सकते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

राज्यसभा चुनाव से पहले RJD अलर्ट; पटना के होटल में रखे गए विधायक, न‍िगरानी भी बढ़ी

राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीति‍क गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…

2 घंटे ago

AI से निशांत और मैथिली ठाकुर की आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल करने वाला गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…

4 घंटे ago

विद्यापतिनगर में पारा मेडिकल के छात्र निलेश झा ह’त्याकांड मामले में पुलिस ने चार संदिग्धों को पूछताछ के लिये उठाया

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत में शनिवार…

6 घंटे ago

बिहार में जयमाला के दौरान अचानक भरभरा कर गिरा छत का छज्जा; 2 लोगों की मौत और कई घायल

बिहार के औरंगाबाद में बीती रात बड़ा हादसा हो गया. शादी समारोह में जयमाल के…

8 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले विजय चौधरी के घर NDA की बैठक, विधायक को वोट का कैंडिडेट बताएंगे

राज्यसभा चुनाव को लेकर रविवार यानी आज संसदीय कार्यमंत्री विजय कुमार चौधरी के सरकारी आवास…

9 घंटे ago

घरेलू गैस के दुरुपयोग पर समस्तीपुर प्रशासन सख्त, जांच के लिए संयुक्त टीमों का गठन, यहां देखें पूरी लिस्ट…

समस्तीपुर : जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के अवैध रूप से व्यावसायिक उपयोग पर…

19 घंटे ago