Bihar

बिहार के 22 हजार से ज्यादा शिक्षकों को इस महीने मिलेगी नई पोस्टिंग, ट्रांसफर गाइडलाइन जारी

बिहार के सरकारी शिक्षकों के लिये बड़ी खबर है. सरकार की तरफ से नई ट्रांसफर गाइडलाइन जारी कर दी गई है. जिसके मुताबिक, करीब 22 हजार 732 शिक्षकों को 31 दिसंबर तक नई पोस्टिंग मिल जायेगी. अलग-अलग फेज में शिक्षकों की पोस्टिंग को लेकर ऑर्डर दिए जायेंगे. इसकी प्रक्रिया 16 दिसंबर से ही शुरू हो जायेगी.

समय सीमा के अंदर ज्वाइन करना होगा स्कूल

नई पोस्टिंग मिलने के बाद शिक्षकों को तय समय सीमा के अंदर ही स्कूल ज्वाइन करना होगा. इस तरह से सरकार के इस फैसले को नये साल का तोहफा माना जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, शिक्षकों को उनका नया स्कूल वैकेंसी के मुताबिक दिया जायेगा. हर प्रखंड में शिक्षकों के लिये वैकेंसी देखी जायेगी. इसके बाद अलग-अलग कोटा के शिक्षकों को प्राथमिकता देकर नई पोस्टिंग की जायेगी.

शिक्षकों को मिलेगा 5 प्रखंड का ऑप्शन

मालूम हो, गाइडलाइन में ट्रांसफर चाहने वाले शिक्षकों को 5 प्रखंड का ऑप्शन देना होगा. जिसके बाद सॉफ्टवेयर की मदद से शिक्षकों की प्रखंडवार, कक्षावार, विषयवार पोस्टिंग की जायेगी. इस तरह से शिक्षकों के महीनों का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है. अगले महीने यानी दिसंबर में ही उन्हें मनमुताबिक नई पोस्टिंग मिल जायेगी.

टीआरई-1 और टीआरई-2 के शिक्षकों को मिला मौका

जानकारी के मुताबिक, नई पोस्टिंग के लिये 5 से 13 दिसंबर तक शिक्षकों से आवेदन लिये गये थे. इसमें टीआरई-1 और टीआरई-2 के शिक्षकों को मौका दिया गया था. शिक्षकों से तीन जिलों का ऑप्शन मांगा गया था. जिसके बाद लगभग 41 हजार 684 शिक्षकों ने आवेदन किया था. फिलहाल, 22 हजार 732 सरकारी स्कूल के शिक्षकों का ट्रांसफर किया जायेगा.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में नए गैस कनेक्शन और ट्रांसफर पर लगी रोक, 12 सिलेंडर के बाद बुकिंग भी बंद

बिहार में रसोई गैस (LPG) को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. तेल कंपनियों ने बढ़ती…

26 मिनट ago

राज्यसभा चुनाव से पहले RJD अलर्ट; पटना के होटल में रखे गए विधायक, न‍िगरानी भी बढ़ी

राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीति‍क गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…

4 घंटे ago

AI से निशांत और मैथिली ठाकुर की आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल करने वाला गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…

6 घंटे ago

विद्यापतिनगर में पारा मेडिकल के छात्र निलेश झा ह’त्याकांड मामले में पुलिस ने चार संदिग्धों को पूछताछ के लिये उठाया

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत में शनिवार…

8 घंटे ago

बिहार में जयमाला के दौरान अचानक भरभरा कर गिरा छत का छज्जा; 2 लोगों की मौत और कई घायल

बिहार के औरंगाबाद में बीती रात बड़ा हादसा हो गया. शादी समारोह में जयमाल के…

10 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले विजय चौधरी के घर NDA की बैठक, विधायक को वोट का कैंडिडेट बताएंगे

राज्यसभा चुनाव को लेकर रविवार यानी आज संसदीय कार्यमंत्री विजय कुमार चौधरी के सरकारी आवास…

11 घंटे ago