समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWSPolitics

राजपूत सबसे आगे; नीतीश कैबिनेट में कितने भूमिहार, यादव, ब्राह्मण, दलित, निषाद या बाकी जातियों से मंत्री?

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की 10वीं सरकार में सीएम, दो डिप्टी सीएम समेत कुल 27 मंत्रियों ने शपथ ले ली है। नीतीश के 26 कैबिनेट मंत्रियों में भाजपा के 14, जदयू के 9, लोजपा-आर के 2, हम और रालोमो के 1-1 नेता शामिल हैं। एनडीए की 8वीं सरकार में सीएम समेत 27 मिनिस्टर की जातियों को देखें तो जीतनराम मांझी और उपेंंद्र कुशवाहा ने अपने-अपने बेटे को मंत्री बनवा लिया है।

नीतीश, अमित शाह और चिराग पासवान ने अपने सपोर्ट बेस और भविष्य की राजनीति के हिसाब से मंत्री बनाए हैं। 4 मंत्री के साथ राजपूत इस बार भी सबसे आगे है। पिछली बार भी 5 ठाकुर मंत्री बने थे। दलित समाज से 5 मंत्री बनाए गए हैं, लेकिन उनके अंदर जाति के स्तर पर राजपूत बहुत आगे हैं। दलितों में सबसे ज्यादा दुसाध (पासवान) से 2, जबकि 1-1 मुसहर, रविदास और पासी मंत्री बने हैं।

नीतीश कुमार के नए मंत्रिमंडल में 4 राजपूत के बाद कुर्मी, कोइरी, भूमिहार, यादव, निषाद और दुसाध को 2-2 मंत्री का पद मिला है। 1-1 मंत्री पद से सरकार में हिस्सेदारी पाने वाली जातियों में ब्राह्मण, रविदास, मुसहर, पासी, कलवार, कायस्थ, सूड़ी, कुर्मी, तेली और कानू भी शामिल हैं। मुसलमान से जेडीयू के जमा खान फिर से मंत्री बन गए हैं।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150