Bihar

बिहार चुनाव: पहले चरण में टूटा रिकॉर्ड, दूसरे वालों के लिए आज मौका; 122 सीटों पर मतदान

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में आजादी के बाद मतदान के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त करते हुए ऐतिहासिक रूप से 65.08 प्रतिशत वोटिंग हुई। दूसरे चरण के मतदान में शामिल होने वाले मतदाताओं के सामने भी मौका है कि वे पहले चरण के रिकॉर्ड को भी ध्वस्त करके नए रिकॉर्ड बनाएं।

इस चरण में पहले चरण के मतदान का रिकॉर्ड टूट सकता है। पहले चरण में 18 जिलों की 121 सीटों पर मतदान हुआ, जबकि दूसरे चरण में 20 जिलों की 122 सीटों पर मंगलवार को सुबह सात बजे से मतदान शुरू होगा। वैसे भी, दूसरे चरण में पहले चरण की तुलना में दो अधिक जिलों और एक अधिक सीट पर मतदान होना है।

दूसरे चरण में मतदाता अपने-अपने घरों से निकले तो 68 से 70 फीसदी तक मतदान हो सकता है, क्योंकि पहले चरण में वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव की तुलना में मतदान प्रतिशत में करीब आठ फीसदी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। ऐसे में यह उत्साह कायम रहा तो दूसरे चरण के मतदान में 68 से 70 फीसदी तक मतदान हो सकता है।

2020 बिहार विधानसभा चुनाव में तीन चरणों में मतदान कराए गए थे। 2020 के ही चुनाव में पहले चरण वाली 121 सीटों पर तब 56.15 फीसदी मतदान हुआ था। वर्तमान चुनाव में इन्हीं सीटों पर रिकॉर्ड 65.08 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। वहीं, 2020 के चुनाव के दौरान दूसरे चरण की इन 122 सीटों पर 60 फीसदी मतदान हुआ था। एसआईआर एवं अन्य कारणों के इस चरण में भी प्रभावी होने के कारण मतदान प्रतिशत 68 से 70 फीसदी होने की संभावना बन सकती है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार: पुलिस कस्टडी से माइनिंग इंस्पेक्टर फरार, अवैध बालू खनन मामले में डीएम के आदेश पर हुई थी गिरफ्तारी

बिहार में एक खनन निरीक्षक (Mining Inspector) पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। अवैध बालू…

3 घंटे ago

सरकार में आने से पहले पार्टी का काम सीख रहे नीतीश के पुत्र, JDU में सुपर एक्टिव हैं निशांत

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार राजनीति में कदम रखने के बाद…

3 घंटे ago

समस्तीपुर के सुमित ने रचा इतिहास: BCCI लेवल-3 कोचिंग सर्टिफिकेशन के लिए क्वालीफाई कर बिहार का बढ़ाया मान

​समस्तीपुर/पूसा : कहते हैं कि अगर मन में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो, तो…

4 घंटे ago

समस्तीपुर समेत बिहार के अन्य जिलों में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता, अगले 2 दिन के लिए आंधी और बारिश का अलर्ट

बिहार में अगले दो दिनों तक मौसम (Bihar Weather forecast) का मिजाज बिगड़ा रहेगा। राज्य…

11 घंटे ago

बिहार में आसमान से बरसी आफत; कहीं आंधी, बारिश तो कहीं गिरे ओले, ठनका गिरने से 3 की मौत

बिहार में शुक्रवार को बिहार के कई जिलों में जिलों में आंधी- बारिश से भारी…

11 घंटे ago