Bihar

20 साल बाद सोनपुर मेला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, स्टॉलों और प्रदर्शनियों का किया अवलोकन

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला का निरीक्षण किया। उन्होंने आपदा प्रबंधन, ग्राम श्री मंडप आदि प्रदर्शनियों का सूक्ष्म अवलोकन किया और उसके बारे में विस्तृत जानकारी ली।

उन्होंने मेला यात्रियों के लिए रौनक बना बिहार पर्यटन एवं सारण जिला प्रशासन द्वारा निर्मित आर्ट एंड क्राफ्ट ग्राम में अवस्थित स्टालों, का व्यापक निरीक्षण किया। इससे पूर्व पुलिस विभाग के श्वान दस्ता ने स्टालों का जांच किया।

अशोक चौधरी भी रहे मौजूद

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ बिहार के भवन निर्माण मंत्री मंत्री अशोक चौधरी, सारण आयुक्त राजीव, डीएम अमन समीर, एसपी डॉ कुमार आशीष, पटना के एसएसपी कार्तिकेय शर्मा, पटना नगर आयुक्त डॉ चंद्रशेखर सिंह मौजूद थे।

मुख्यमंत्री ने आर्ट एंड क्राफ्ट में लगे स्टॉल का निरीक्षण करने के बाद महिला बाल विकास निगम एवं आपदा प्रबंधन विभाग के प्रदर्शनियों का निरीक्षण किया। इसके बाद वे वापस पटना वापस हो गए । मुख्यमंत्री को आर्ट एंड क्राफ्ट में सर्वप्रथम एनडीए के कार्यकर्ताओं ने अंग – वस्त्र से सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आर्ट एंड क्राफ्ट में बांस कला केंद्र स्टॉल पर बांस से बनी वस्तुओं के बारे में विस्तृत से जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने महिला बाल विकास एवं ग्राम श्री प्रदर्शनी में लगे स्टॉल का निरीक्षण कर जीविका दीदी के द्बारा संचालित स्टॉल पर बिहारी व्यंजन को देखा।

मेला क्षेत्र में मुख्यमंत्री के आने से पूर्व सुरक्षा बलों ने कार्यक्रम स्थानों को श्वान -दस्ता एवं मेटल डिटेक्टर से जांच की। वहीं ,आपदा प्रबंधन विभाग के प्रदर्शनी में बाढ़ से सुरक्षा, घरेलू गैस से आग लगने की बचाव सहित अन्य जानकारी प्राप्त की।

Avinash Roy

Recent Posts

12000 फीट लंबा रनवे, 90 एकड़ जमीन; संसद में दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय घोषित करने की मांग

संसद के बजट सत्र के दौरान बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित…

54 मिनट ago

कर्पूरीग्राम में दो देसी कट्टा एवं तीन जिंदा कारतूस के साथ बदमाश गिरफ्तार

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी…

7 घंटे ago

पटना में सूर्या डॉन का एनकाउंटर; गायघाट के पास STF से हुई मुठभेड़, 2 दर्जन मामलों में है आरोपी

पटना में बुधवार को STF और अपराधियों की बीच मुठभेड़ हुई है। इस एनकाऊंटर में…

7 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के आर्य समाज रोड में वाणिज्य कर विभाग का छापा, 3 करोड़ से अधिक की टैक्स चोरी का मामला उजागर

समस्तीपुर : टैक्स चोरी पर शिकंजा कसते हुए वाणिज्य कर विभाग ने मंगलवार को शहर…

18 घंटे ago

समस्तीपुर : शराब खोज रही पुलिस को झोपड़ी से मिले 44 लाख नगद मामले में जांच के लिए देर शाम पहुंचे SP, की पूछताछ

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाने की पुलिस ने मंगलवार को शराब की गुप्त सूचना पर की…

19 घंटे ago

बिहार में 25 नई चीनी मिल खोलने का काम तेज, समस्तीपुर समेत इन जिलों में जमीन तलाश रही नीतीश सरकार

बिहार में नई चीनी मिल खोलने का काम तेज हो गया है। नीतीश सरकार ने…

19 घंटे ago