Bihar

बिहार में 5 IAS ऑफिसर का ट्रांसफर, मिहिर कुमार सिंह बने विकास आयुक्त

बिहार सरकार ने रविवार शाम प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फैसला लेते हुए पांच वरिष्ठ IAS अधिकारियों का तबादला कर दिया है। साथ ही दो अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।

जारी आदेश के अनुसार, मिहिर कुमार सिंह (1993 बैच), अपर मुख्य सचिव उद्योग विभाग के पद से हटाकर अब विकास आयुक्त बनाए गए हैं। एस सिद्धार्थ हाल ही में रिटायर हुए हैं, जिसके बाद इन्हें जिम्मा सौंपा गया है।

सी.के. अनिल (1991 बैच) को बिहार राज्य योजना परिषद से स्थानांतरित करते हुए प्रमुख सचिव, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग बनाया गया है।

वहीं दीपक कुमार सिंह (1992 बैच), जो ग्रामीण कार्य विभाग में अपर मुख्य सचिव थे, उन्हें स्थानांतरित कर महानिदेशक-जांच आयुक्त, सामान्य प्रशासन विभाग का जिम्मा सौंपा गया है।

उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव थे मिहिर कुमार

कुन्दन कुमार (2004 बैच) को नई दिल्ली स्थित बिहार भवन से स्थानांतरित कर सचिव, उद्योग विभाग बनाया गया है। आदेश के मुताबिक वे अपने पूर्व पदों का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।

इधर दूसरी अधिसूचना में संजय कुमार सिंह (2007 बैच) को वाणिज्य-कर विभाग का सचिव बनाया गया है। कौशल किशोर (2010 बैच) को दरभंगा प्रमंडल का प्रमंडलीय आयुक्त नियुक्त किया गया है। वहीं राज कुमार (2010 बैच) को मुजफ्फरपुर से स्थानांतरित कर परिवहन विभाग में सचिव की जिम्मेदारी दी गई है

Avinash Roy

Recent Posts

गंगापुर में सड़क हादसे में युवक की मौ’त, साथी गंभीर घायल; चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

54 मिनट ago

हसनपुर में बॉलेरो से 371 लीटर विदेशी शराब बरामद, कारोबारी व चालक गिरफ्तार

समस्तीपुर/हसनपुर : हसनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए…

1 घंटा ago

‘द उम्मीद कप 2026’ का आगाज, पहले क्वार्टर फाइनल में बेगूसराय ने खगड़िया को हराया

समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…

8 घंटे ago

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

13 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

14 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

14 घंटे ago