Bihar

दुलारचंद यादव हत्याकांड मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भदौर-घोसवरी थानाध्यक्ष निलंबित, 21 गिरफ्तार

मोकामा विधानसभा क्षेत्र के पंडारक प्रखंड स्थित भदौर में जनसुराज समर्थक दुलारचंद यादव की हत्या के बाद पुलिस विभाग में कार्रवाई तेज हो गई है।

प्रशासनिक लापरवाही के आरोप में एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने भदौर थानाध्यक्ष रवि रंजन चौहान और घोसवरी थानाध्यक्ष मधुसूदन कुमार को निलंबित कर दिया है। एसएसपी ने बताया कि क्षेत्र में सतर्कता नहीं बरतने और अन्य गंभीर त्रुटियां मिलने पर यह कार्रवाई की गई है। मामले से जुड़े अन्य बिंदुओं पर जांच जारी है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नया खुलासा

इधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या के क्रम को लेकर नया खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, दुलारचंद की मौत सीने पर किसी भारी वस्तु से दबाव पड़ने से हुई। इससे हृदय और फेफड़ों पर अत्यधिक दबाव पड़ा और उनकी सांसें रुक गईं।

रिपोर्ट में यह भी पाया गया कि उनकी एड़ी में गोली लगी थी, जो आर-पार हो गई थी, साथ ही कई पसलियां टूटी मिलीं। इससे संभावना जताई जा रही है कि पहले उन्हें पीटा गया और बाद में वाहन से कुचला गया। पुलिस को मेडिकल टीम ने रिपोर्ट सौंप दी है, जबकि एफएसएल रिपोर्ट की प्रतीक्षा है।

21 लोगों की गिरफ्तारी

हत्या मामले में अब तक चार प्राथमिकी दर्ज हो चुकी हैं। शुक्रवार देर रात राजद प्रत्याशी वीणा देवी के समर्थक ने तीन नामजद व पांच अज्ञात के खिलाफ चौथी एफआईआर दर्ज कराई।

मोकामा, हथिदह, पंडारक और बाढ़ थाना क्षेत्रों में देर रात बड़े पैमाने पर छापेमारी की गई, जिसमें दर्जनों संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। अनंत सिंह समर्थक नौ और प्रियदर्शी पियूष खेमे के 12 लोगों की गिरफ्तारी हुई है।

क्षेत्र में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त बल की तैनाती के साथ गश्त बढ़ा दी गई है। वहीं, वीणा देवी, अनंत सिंह और प्रियदर्शी पियूष को अतिरिक्त सुरक्षा दी गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

3 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

17 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

2 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

2 दिन ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

2 दिन ago