Bihar

VIP के सकलदेव बिंद का इस्तीफा, सम्राट चौधरी को दिया समर्थन; तारापुर से वापस लिया नामांकन

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन किए जा रहे हैं वहीं, महागठबंधन में अभी उथल पुथल मची हुई है. वहीं VIP पार्टी के उम्मीदवार सकलदेव बिंद ने बगावत कर दी है और उन्होंने नामांकन वापस लेने के साथ सम्राट चौधरी के समर्थन देने का फैसला किया है.

तारापुर विधानसभा सीट पर चुनावी समीकरण एक बार फिर पलट गए हैं. यहां महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि VIP पार्टी के उम्मीदवार सकलदेव बिंद ने न सिर्फ पार्टी से इस्तीफा दे दिया, बल्कि खुलकर बीजेपी प्रत्याशी और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के समर्थन का ऐलान कर दिया है. 164 तारापुर सीट से VIP पार्टी के उम्मीदवार रहे सकलदेव बिंद ने आज अपना बयान देकर राजनीतिक गलियारे में बड़ा धमाका कर दिया.

पार्टी में रचा गया षड्यंत्र

सकलदेव बिंद नॉमिनेशन वापस लेने पर कहा कि पार्टी के अंदर षड्यंत्र रचकर उनका टिकट कटवाया गया, जिससे एक अति पिछड़ा वर्ग के बेटे के साथ अन्याय हुआ है. सकलदेव ने साफ कहा “अब मैं पार्टी छोड़ चुका हूं और बीजेपी को समर्थन दे रहा हूं.” उन्होंने यह भी ऐलान किया कि आज ही अपना नामांकन वापस लेंगे. साथ ही उन्होंने दावा किया कि यह फैसला किसी राजनीतिक डील का नहीं, बल्कि जनता के कहने पर लिया गया है.

सकलदेव ने कहा “अगर तारापुर से राजद प्रत्याशी जीत गया तो अति पिछड़ों का अपमान होगा. इसलिए मैंने जनता की आवाज पर सम्राट चौधरी का साथ देने का निर्णय लिया है. पार्टी में षड्यंत्र रचा गया, मेरा टिकट छीना गया. अति पिछड़ा के बेटे के साथ अन्याय हुआ है. मैंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है और अब सम्राट चौधरी को समर्थन दे रहा हूं.

अब देखना होगा कि सकलदेव बिंद के इस फैसले से तारापुर की चुनावी हवा किस ओर बहती है क्या महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ेंगी, या एनडीए की नाव और मजबूत होगी.

Avinash Roy

Recent Posts

आज शाम बिहार कैबिनेट की बड़ी बैठक, मिल सकती है नई नौकरियों, योजनाओं और विकास परियोजनाओं को मंजूरी

बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…

2 घंटे ago

22 जुलाई तक BSEB मैट्रिक-इंटर 2026-27 के छूटे छात्र-छात्राओं को रजिस्ट्रेशन का मौका

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026-27 में शामिल…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में यूपी का परचम, प्रयागराज ने मुजफ्फरपुर को हराकर किया खिताब पर कब्जा

समस्तीपुर/पटोरी : सुरेश शर्मा मेमोरियल डबल बुलेट डे-नाइट अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन वन के खेले…

6 घंटे ago

15-17 जुलाई के बीच हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना, केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर/पूसा : डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने 19 जुलाई तक…

7 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर RPF पोस्ट से फरार हुए दोनों कैदी ने किया आत्मसमर्पण

समस्तीपुर : समस्तीपुर स्टेशन स्थित आरपीएफ पोस्ट से पुलिस को चकमा देकर भागे दोनों विचाराधीन…

7 घंटे ago