Politics

2020 में CM नीतीश के खिलाफ उम्मीदवार उतारने पर उन्हें नुकसान हुआ इसलिए उनका गुस्सा लाजमी है, लेकिन अब सब कुछ सुलझ गया – चिराग

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बीच बयानबाजी का सिलसिला जारी है. इस बीच लोजपा (रामविलास) के सुप्रीमो और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने एक न्यूज एजेंसी से बातचीत के दौरान कई अहम सवालों के जवाब दिये. इंटरव्यू में उन्होंने बड़ी बात कही कि पहली बार उनकी पार्टी लोजपा (रामविलास) नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने के लिये चुनाव लड़ रही है.

2020 की परछाई इस बार के चुनाव पर नहीं

चिराग पासवान ने यह भी कहा, मेरी इसमें ईमानदार भूमिका का रहना जरूरी है. एक खुशनुमा और सहजता वाले माहौल में हम लोग चुनाव में जा रहे है. हालांकि, उन्होंने यह भी जिक्र किया कि इस बार के चुनाव में 2020 की कोई परछाई तक नहीं है. इसके अलावा 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में उन्होंने सीएम नीतीश के खिलाफ उम्मीदवार क्यों उतारे, इसे लेकर असल वजह बताई.

2020 में सीएम नीतीश के खिलाफ क्यों उतारे उम्मीदवार?

चिराग पासवान ने कहा, 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन में शामिल होने का विकल्प मेरे पास था. लेकिन, मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति इतना समर्पित था कि गठबंधन छोड़ने के बाद भी बीजेपी के खिलाफ मैंने उम्मीदवार नहीं उतारे. ऐसे में जेडीयू के खिलाफ उम्मीदवार उतारने के अलावा कोई भी विकल्प नहीं था. सीएम नीतीश के खिलाफ उम्मीदवार उतारने पर उन्हें नुकसान भी हुआ. ऐसे में नीतीश कुमार का गुस्सा समझ में आता है. लेकिन, मेरे और मुख्यमंत्री के बीच सब कुछ सुलझ गया है.

चाचा पारस को लेकर क्या बोले?

चिराग पासवान से इंटरव्यू के दौरान उनके चाचा पशुपति कुमार पारस से संबंध के बारे में सवाल किया गया. जिस पर उन्होंने कहा, 2020 में मेरे लिए एनडीए में बने रहना संभव नहीं था और मेरी पार्टी ने गठबंधन छोड़ने का फैसला ले लिया था. चाचा पशुपति पारस को अब जाकर एहसास हुआ होगा कि जब आप गठबंधन में इस तरह से घिरे होते हैं कि आपके पास कोई विकल्प नहीं बचता. ऐसे में आपके पास सिर्फ अकेले चुनाव लड़ने का ही रास्ता होता है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

16 घंटे ago

दुर्गापूजा और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, DM और SP ने की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

समस्तीपुर : दुर्गापूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में…

18 घंटे ago

समस्तीपुर में दु’ष्कर्म के दोषी को 10 साल सश्रम कारावास की सजा, कोर्ट ने 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया

समस्तीपुर : अनन्य विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) मनीषा प्रकाश की अदालत ने सोमवार…

1 दिन ago

रावण दहन को लेकर SDO ने की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और…

1 दिन ago