Bihar

बिहार: वंदे भारत एक्सप्रेस से क’टकर 3 लोगों की मौ:त, दशहरा मेला देखकर लौट रहे थे सभी

बिहार के पूर्णिया जिले में शुक्रवार सुबह वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से 3 लोगों की मौत हो गई। वीं, दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें पूर्णिया के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा कटिहार-जोगबनी रेलखंड पर कसबा जबनपुर के पास हुआ। बताया जा रहा है कि जोगबनी (अररिया) से दानापुर (पटना) जा रही वंदे भारत ट्रेन से कटकर मरने वाले सभी लोग दशहरा मेला देखकर लौट रहे थे।

हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और आरपीएफ की टीम भी घटना स्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है।

जोगबनी-दानापुर वंदे भारत एक्सप्रेस से कटकर मौतों की यह दूसरी घटना है। इससे पहले सहरसा में हटियागाछी रेलवे ढाला के पास 30 सितंबर को इसी ट्रेन से कटकर एक बुजुर्ग की मौत हो गई थी।

बता दें कि जोगबनी से दानापुर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 सितंबर को पूर्णिया में वर्चुअल हरी झंडी दिखाकर शुरू किया था। इसका नियमित परिचालन 17 सितंबर से शुरू हुआ। यह सीमांचल को राजधानी पटना से जोड़ने वाली पहली वंदे भारत है।

जोगबनी से वंदे भारत तड़के 3.25 बजे वाना होती है। फिर सुबह 4.50 बजे पूर्णिया पहुंचकर सहरसा, खगड़िया, समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर होकर सुबह 11.30 बजे पटना के दानापुर पहुंचती है।

Avinash Roy

Recent Posts

रामनवमी व ईद को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने की संयुक्त समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : आगामी रामनवमी एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…

2 घंटे ago

जितवारपुर स्थित बिजली विभाग के स्टोर में चोरी करते धराया एक चोर, चार साथी मौके से फरार

समस्तीपुर : जितवारपुर स्थित बिजली आफिस के स्टोर में घुसकर चोरी का प्रयास करने वाले…

2 घंटे ago

हादसे में समस्तीपुर के छात्र की मौ’त, घूमने निकले थे 5 दोस्त लेकिन 3 की लौटी लाश; 100 की स्पीड से 20 फीट नीचे गड्ढे में गिरी कार

समस्तीपुर : नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में समस्तीपुर…

2 घंटे ago

मारपीट मामले में मुफस्सिल थाने की पुलिस ने उप-मुखिया को किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद गांव में विगत हफ्ते मारपीट की घटना में…

2 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे कॉलोनी से 36 लीटर अवैध शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए…

3 घंटे ago

कल्याणपुर में देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर चौक से लदौरा चौक जाने…

3 घंटे ago