Bihar

वैभव सूर्यवंशी बने बिहार रणजी टीम के उपकप्तान, 14 साल की उम्र में क्रिकेट जगत में रचा नया इतिहास

रणजी ट्रॉफी 2025-26 सीजन की शुरुआत से पहले बिहार क्रिकेट टीम ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. इस बार टीम में सबसे ज्यादा चर्चा 14 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) की हो रही है, जिन्हें पहले दो राउंड के लिए उपकप्तान बनाया गया है. टीम की कप्तानी सकीबुल गनी करेंगे. रणजी सीजन 15 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है, और बिहार की टीम इस बार एक नई उम्मीद के साथ मैदान पर उतरने को तैयार है.

14 साल की उम्र में रचा इतिहास

वैभव सूर्यवंशी ने बहुत कम उम्र में क्रिकेट की दुनिया में बड़ा नाम कमा लिया है. सिर्फ 14 साल की उम्र में उन्होंने भारत की अंडर-19 टीम के लिए खेलते हुए इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में शानदार प्रदर्शन किया. इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए 5 यूथ वनडे मैचों में उन्होंने 71.00 की औसत और 174.02 के स्ट्राइक रेट से 355 रन बनाए, जिसमें कई यादगार पारियां शामिल हैं. वैभव राजस्थान रॉयल्स (RR) टीम के सदस्य हैं और IPL 2025 में उन्होंने ऐसा कमाल किया था जो क्रिकेट इतिहास में दर्ज हो गया वह टी20 और IPL के इतिहास में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज बन गए. गुजरात टाइटन्स (GT) के खिलाफ उन्होंने सिर्फ 35 गेंदों में शतक ठोककर सबको चौंका दिया था.

रणजी में प्रदर्शन सुधारने की चुनौती

हालांकि टी20 और यूथ क्रिकेट में वैभव ने शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अभी उन्हें अपनी पहचान बनानी बाकी है. अब तक खेले गए 5 फर्स्ट क्लास मैचों में उन्होंने 10 पारियों में सिर्फ 100 रन बनाए हैं, और उनका बेस्ट स्कोर 41 रन है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने पहले यूथ टेस्ट में उन्होंने 113 रनों की यादगार पारी खेली थी, लेकिन आखिरी मैच में वह 20 और 0 के स्कोर पर आउट हुए. अब रणजी ट्रॉफी 2025-26 सीजन में बिहार के लिए खेलते हुए वह अपने प्रदर्शन से टीम और चयनकर्ताओं का भरोसा जीतने की कोशिश करेंगे.

बिहार की रणजी टीम 2025-26

बिहार टीम का नेतृत्व इस बार सकीबुल गनी करेंगे, जबकि युवा वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान होंगे. टीम में कई नए और अनुभवी खिलाड़ियों का अच्छा संतुलन है.

बिहार रणजी टीम: सकीबुल गनी (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी (उपकप्तान), पीयूष कुमार सिंह, भाष्कर दुबे, अर्नव किशोर, आयुष लोहारूका, बिपिन सौरभ, अमोद यादव, नवाज खान, साकिब हुसैन, राघवेंद्र प्रताप सिंह, सचिन कुमार सिंह, हिमांशु सिंह, खालिद आलम, सचिन कुमार.

Avinash Roy

Recent Posts

वारिसनगर में युवक का शव मिलने से सनसनी, ह’त्या की आशंका को लेकर लोगों ने थाने को घेरा

समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के रोहुआ पूर्वी पंचायत के लड़वारा पुल…

7 घंटे ago

दलसिंहसराय में बदमाशों ने इंडियन बैंक के ATM को किया क्षतिग्रस्त, कैश चोरी की आशंका

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : अनुमंडलीय अस्पताल रोड स्थित लोकनाथपुर गंज मोहल्ले में इंडियन बैंक शाखा के समीप…

9 घंटे ago

खत्म हुआ सियासी सस्पेंश, नीतीश ने खुद किया राज्यसभा जाने का ऐलान

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक भावुक पोस्ट के…

11 घंटे ago

नीतीश के खिलाफ साजिश, सीएम आवास पर जुटे नाराज जेडीयू कार्यकर्ता; बोले- कोई और मंजूर नहीं

बिहार में बड़े सियासी उलट फेर की संभावना के बीच सीएम आवास एक अणे मार्ग…

13 घंटे ago

बिहार में भाजपा सरकार! नीतीश को मनाने के मिशन में ललन, संजय कामयाब हो पाएंगे?

बिहार में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का पहला मुख्यमंत्री बनाकर सरकार और राजकाज को अपने…

1 दिन ago

जेडीयू ने मान ली राज्यसभा जाने पर चर्चा की बात, विजय चौधरी बोले- फैसला नीतीश ही लेंगे

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) में चर्चा…

1 दिन ago