Bihar

सुशांत सिंह राजपूत की बहन लड़ेंगी बिहार विधानसभा चुनाव, महागठबंधन से मिलेगा टिकट, जानिए किस सीट से होंगी उम्मीदवार

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज है। एनडीए में सीट शेयरिंग का ऐलान हो चुका है। बीजेपी -जदयू 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। लोजपा(रा) 29 सीटों पर तो वहीं हम और रालोमो 6-6 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं दूसरी ओर महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर फंसा पेंच अब तक बरकरार है। महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर सहमति नहीं बन पाई है। हालांकि सूत्रों की मानें तो आज शाम तक महागठबंधन भी सीट शेयरिंग का ऐलान कर सकता है। इसी बीच बड़ी खबर सामने आ रही है।

सुशांत सिंह राजपूत की बहन लड़ेंगी चुनाव

सूत्रों की मानें तो बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की ममेरी बहन दिव्या गौतम इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमाने जा रही हैं। कथित तौर पर उन्हें भाकपा (माले) यानी CPIML की ओर से पटना जिले की दीघा विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। जानकारी के मुताबिक, दिव्या गौतम 15 अक्टूबर को नामांकन दाखिल करेंगी। उनका चुनावी पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।

2020 में शशि यादव को मिला था टिकट

वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में दीघा सीट से बीजेपी के संजीव चौरसिया ने जीत हासिल की थी। उन्हें 97,044 वोट मिले थे, जबकि भाकपा (माले) की शशि यादव को 50,971 वोट मिले थे। इस बार भी पार्टी ने महिला उम्मीदवार पर भरोसा जताते हुए दिव्या गौतम को मैदान में उतारने का फैसला किया है।

कौन हैं दिव्या गौतम?

दिव्या गौतम पटना विश्वविद्यालय की छात्रा रही हैं। उन्होंने पटना कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री हासिल की है। कॉलेज के दिनों से ही वे छात्र राजनीति में सक्रिय रही हैं। वर्ष 2012 में वे AISA की ओर से पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ के अध्यक्ष पद की उम्मीदवार रही थीं और दूसरे स्थान पर रहीं। दिव्या ने पहले ही प्रयास में 64वीं बीपीएससी परीक्षा पास की थी और आपूर्ति निरीक्षक के पद पर चयनित हुई थीं, हालांकि उन्होंने वह नौकरी नहीं की। फिलहाल वे पीएचडी कर रही हैं और यूजीसी नेट क्वालिफाइड हैं।

महागठबंधन में अब भी सीट बंटवारे पर पेच

महागठबंधन (INDIA गठबंधन) में सीट बंटवारे को लेकर गतिरोध अब भी जारी है। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस और मुकेश सहनी की वीआईपी पार्टी के बीच सहमति नहीं बन पाई है। हालांकि, अंदरूनी सूत्र बताते हैं कि पार्टियों ने अपने संभावित उम्मीदवारों को हरी झंडी दे दी है। 2020 के चुनाव की तरह इस बार भी हर दल उसी सीट पर दावा कर रहा है, जहां से उसने पिछली बार चुनाव लड़ा था।

Avinash Roy

Recent Posts

BREAKING : मुसरीघरारी में NH-28 पर पिस्टल के बल पर फाइनेंस कर्मी से लूट, तीन की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-28 पर फतेहपुर जामुन के समीप मंगलवार की देर…

6 घंटे ago

छात्रा ह’त्याकांड के आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर समस्तीपुर पुलिस ने पोस्टर किया जारी, सूचना देने पर ईनाम की घोषणा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार की सुबह…

6 घंटे ago

वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर समस्तीपुर सदर अस्पताल के सफाई कर्मियों की हड़ताल, घंटों ठप रही सफाई व्यवस्था

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मंगलवार की सुबह सफाई कार्य के लिए नियुक्त एजेंसी के…

8 घंटे ago

अगलगी की घटना में चार भाइयों का संयुक्त घर राख, हजारों की संपत्ति स्वाहा, अग्निशमन विभाग की टीम ने पाया काबू

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घुरलख वार्ड 31 में सोमवार की देर रात आग…

8 घंटे ago

सहयोग शिविर में डीएम-एसपी ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, प्रमाण-पत्र व जॉब कार्ड बांटे

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के हरपुरा बहरेता एवं अख्तियारपुर बलभद्र पंचायत में…

8 घंटे ago

जितवारपुर ने एसओएस फुटबॉल क्लब को 3-0 से हराया, ‘द उम्मीद कप’ के फाइनल में बनाई जगह

समस्तीपुर : द उम्मीद कप-2026 बिहार राज्य फुटबॉल चैंपियनशिप के छठे दिन खेले गए दूसरे…

9 घंटे ago