Bihar

उपेंद्र कुशवाहा बोले- एनडीए का मुख्यमंत्री चेहरा नीतीश कुमार ही हैं, बहुमत के साथ बनेगी सरकार

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में सीएम फेस पर गृह मंत्री अमित शाह के बयान के बाद शुरू हुआ सियासी घमासान जारी है। पिछले कुछ दिनों से उठ रहे सवाल पर एनडीए के एक घटक दल (राष्ट्रीय लोक मोर्चा) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने प्रतिकिया दी है। उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि एनडीए में मुख्यमंत्री का चेहरा नीतीश कुमार ही हैं। एनडीए इस बार भी उनके नेतृत्व में ही चुनाव लड़ रहा है। हमलोग इस चुनाव में बहुमत से सरकार बनाएंगे। इसके बाद नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही शपथ ग्रहण होगा।

वहीं एनडीए में सबकुछ ठीक है क्या? इस सवाल पर उन्होंने कहा कि एनडीए के भीतर नेतृत्व को लेकर कोई मतभेद नहीं है। सबकुछ ठीक है। गृह मंत्री अमित शाह ने हाल में भी कहा कि हमलोग नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ रहे हैं। कुशवाहा ने कहा कि गठबंधन के सभी घटक दल नीतीश कुमार के अनुभव और प्रशासनिक दक्षता पर भरोसा रखते हैं।

गृह मंत्री बोले थे- चुनाव के बाद विधायक दल के नेता तय करेंगे

बता दें कि गृह मंत्री अमित शाह से एक चैनल पर दिए गए इंटरव्यू में जब सवाल किया गया कि अगर बिहार चुनाव में एनडीए जीतता है तो क्या आप नीतीश कुमार बनाएंगे? तो उन्होंने स्पष्ट कहा कि मैं भला कौन होता हूं किसी को मुख्यमंत्री बनाने वाला। इतनी सारी पार्टियों का गठबंधन है। बिहार चुनाव के बाद जब सभी दल एकजुट होंगे विधायक दल के नेता बैठेंगे तो अपना नेता तय कर लेंगे।

हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि एनडीए नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ रहा है नीतीश कुमार पर न सिर्फ भाजपा बल्कि बिहार की जनता को भी पूरा भरोसा है। गृह मंत्री अमित शाह ने स्पष्ट कहा कि मुख्यमंत्री कौन होगा? इसका फैसला विधायक दल के नेता आपस में बैठकर तय कर लेंगे।

चिराग ने कहा था- सारे दलों के विधायक आपस में बैठकर मुख्यमंत्री तय करेंगे

लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के प्रमुख चिराग पासवान ने पत्रकारों से बातचीत दौरान कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने सामान्य प्रक्रिया की बात की है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हमलोग चुनाव लड़ रहे हैं। हर विधानसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री चुने जाने की प्रकिया होती है। गठबंधन में मुख्यमंत्री चुने जाने की यही प्रकिया है। एनडीए पांच दलों का गठबंधन है। चुनाव के बाद सारे दलों के विधायक आपस में बैठकर मुख्यमंत्री तय करेंगे। यह एक संवैधानिक प्रकिया है। हम सभी को इसका सम्मान करना चाहिए।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

2 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

2 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

14 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

14 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

15 घंटे ago