Bihar

टिकट ना मिलने पर आ’त्म’दाह की कोशिश के बाद कफन ओढ़कर BJP नेता मंगल, दिलीप, नित्यानंद पर लगाया गंभीर आरोप

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने टिकट बांटने का काम फाइनल कर दिया है। इस बीच भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और राष्ट्रीय परशुराम परिषद के राष्ट्रीय संयोजक अजय झा ने नरपतगंज विधानसभा क्षेत्र से पार्टी का टिकट नहीं मिलने से व्यथित हो कर गुरुवार को अपने आवास पर आत्मदाह का प्रयास किया। हालांकि परिजनों और उनके शुभचिंतकों ने उन्हें संभाला और आत्मदाह करने से रोक दिया।

उन्होंने कफ़न ओढ़ कर मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनके साथ अन्याय हुआ है। 1985 से यूथ कांग्रेस से राजनीतिक शुरुआत की थी। पिछले 25 साल से भाजपा में रहकर पार्टी के लिए काम किया है। लोकसभा चुनाव के दौरान बिहार सरकार के मंत्री मंगल, पांडे केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल ने उन्हें भरोसा दिया था कि लोकसभा में आप भाजपा प्रत्याशी को जिता कर दिल्ली भेजिए, फिर आने वाले विधानसभा में आपको मौका दिया जाएगा।

अजय सिंह ने कहा कि आश्वासन देने के बाद उन्हें टिकट से वंचित किया गया। इससे वह बहुत आहत और मर्माहत हैं। उन्हें पूरा भरोसा था कि उन्हें नरपतगंज से टिकट दिया जाएगा। लेकिन चार दिन पहले उन्हें प्रदेश अध्यक्ष ने जोकीहाट से टिकट देने की बात कही। लेकिन वहां भी उन्हें उम्मीदवार नहीं बनाया गया। अब कफ़न ओढ़ लिया हूं, कभी भी कुछ कर सकता हूं। वहीं अजय झा की पत्नी संजू झा ने कहा कि उनके पति तन-मन और धन से बीजेपी के साथ रहे। लेकिन चुनाव का वक्त जब आता है तो उन्हें दरकिनार कर दिया जाता है।

उन्होंने कहा कि अगर नरपतगंज यादवों का सीट है और फारबिसगंज बनिया का सीट है तो इसका पार्टी ऑफिस के बाहर बोर्ड लगा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह प्रदेश और केंद्र के भाजपा नेताओं से कहना चाहते हैं कि सबका साथ, सबका विकास की बात वह क्यों करते हैं? अगर जात-पात की राजनीति करनी है तो सबका साथ, और सबका विकास की बात करना बेमानी है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उनके साथ गद्दारी की है। वह खुद नरपतगंज से चुनाव मैदान में उतरेंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

2 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

3 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

3 घंटे ago

10वीं व ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, समस्तीपुर में 17 जुलाई को जॉब कैंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

3 घंटे ago

राम मंदिर चंदा चोरी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

समस्तीपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश के आलोक में जिला कांग्रेस कार्यालय समस्तीपुर…

4 घंटे ago