Bihar

तेजस्वी की पहली चुनाव यात्रा पर मुकेश सहनी और आईपी गुप्ता के साथ चौथा आदमी कौन?

महागठबंधन का सीएम उम्मीदवार घोषित होने के बाद राजद नेता सह महागठबंधन को-ऑर्डिनेशन कमेटी के अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने शुक्रवार से विधिवत चुनावी अभियान शुरु कर दिया। पहले दिन उन्होंने हेलिकॉप्टर से छह चुनावी सभाएं की। पटना से तेजस्वी यादव समेत चार नेता प्रचार में निकले जिनमें पान समाज नेता आईपी गुप्ता, वीआईपी के मुकेश सहनी और एक मुस्लिम नेता शामिल थे। तेजस्वी यादव ने इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर किया। पूरे बिहार में एक सवाल पूछा जा रहा है कि यह चौथा चेहरा कौन जिसे तेजस्वी ने न सिर्फ अपने चॉपर में स्थान दिया बल्कि सभी मंचों पर मौजूगी भी सुनिश्चित किया है।

जिस चौथी सियासी शख्सियत को तेजस्वी के करीब देखकर उसके बारे में क्वैरीज आ रही हैं उनका नाम है क़ारी सोहैब। ये जनाब राजद के एमएलसी हैं और तेजस्वी यादव के गुड बुक में शामिल नेता हैं। सोहैब मूल रूप से समस्तीपुर जिले के निवासी हैं पर पीढ़ियों से मुजफ्फरपुर में रहते हैं। क़ारी सोहैब शेर-ओ-शायरी के साथ दमदार बयान और भाषण देने में माहिर हैं। तेजस्वी यादव को बिहार का मुख्यमंत्री बनाने का अभियान चलाने वाले राजद नेताओं में क़ारी सोहैब का नाम शुमार है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार: पुलिस कस्टडी से माइनिंग इंस्पेक्टर फरार, अवैध बालू खनन मामले में डीएम के आदेश पर हुई थी गिरफ्तारी

बिहार में एक खनन निरीक्षक (Mining Inspector) पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। अवैध बालू…

1 घंटा ago

सरकार में आने से पहले पार्टी का काम सीख रहे नीतीश के पुत्र, JDU में सुपर एक्टिव हैं निशांत

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार राजनीति में कदम रखने के बाद…

1 घंटा ago

समस्तीपुर के सुमित ने रचा इतिहास: BCCI लेवल-3 कोचिंग सर्टिफिकेशन के लिए क्वालीफाई कर बिहार का बढ़ाया मान

​समस्तीपुर/पूसा : कहते हैं कि अगर मन में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो, तो…

3 घंटे ago

समस्तीपुर समेत बिहार के अन्य जिलों में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता, अगले 2 दिन के लिए आंधी और बारिश का अलर्ट

बिहार में अगले दो दिनों तक मौसम (Bihar Weather forecast) का मिजाज बिगड़ा रहेगा। राज्य…

9 घंटे ago

बिहार में आसमान से बरसी आफत; कहीं आंधी, बारिश तो कहीं गिरे ओले, ठनका गिरने से 3 की मौत

बिहार में शुक्रवार को बिहार के कई जिलों में जिलों में आंधी- बारिश से भारी…

10 घंटे ago