Bihar

20 महीने में हर परिवार को एक सरकारी नौकरी देंगे, कानून बनेगा: तेजस्वी यादव का बड़ा चुनावी वादा

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव ने बड़ा चुनावी वादा करते हुए कहा है कि महागठबंधन सरकार 20 महीने के अंदर हर उस घर में एक सरकारी नौकरी देगी, जिस परिवार में कोई नौकरी नहीं करता है। तेजस्वी यादव ने कहा कि सरकार बनने पर 20 दिन के अंदर इसको लेकर कानून बनाया जाएगा। तेजस्वी ने चुनाव की घोषणा के बाद पहला वादा कर दिया है। चुनाव की घोषणा से पहले नीतीश कुमार की सरकार ने अलग-अलग वर्गों के लिए पेंशन, भत्ता और मानदेय बढ़ाने के अलावा मुफ्त बिजली, महिला रोजगार योजना जैसी कई योजनाओं का ऐलान किया था। तेजस्वी ने उसे नकल बताते हुए कहा था कि अब वो चुनाव की घोषणा के बाद ही अपने पत्ते खोलेंगे।

तेजस्वी ने कहा कि शपथ ग्रहण के बीस दिनों के भीतर अधिनियम (कानून) बनेगा और सरकार उसे लागू करेगी। तेजस्वी ने नीतीश सरकार पर जमकर हमला किया और कहा कि उन्होंने पांच लाख लोगों को नौकरी दी लेकिन कसक अभी बाकी है। पांच साल मौका मिलता तो बहुत काम करते। डबल इंजन वाले वादा बहुत करते हैं लेकिन चुनाव के बाद जुमला बता देते हैं।

तेजस्वी ने नौकरी पर नीतीश की बात याद दिलाई- बाप के घर से पैसा लाएगा

तेजस्वी ने पटना में गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि 2020 में उन्होंने घोषणा की थी कि तेजस्वी अपनी कलम से 10 लाख नौकरी देगा। तब नीतीश कुमार ने कहा था कि कैसे देगा, पैसा अपने बाप के यहां से लाएगा। लेकिन तेजस्वी ने इसे सच कर दिखाया। 17 महीनों में पांच लाख नौकरी दी और तीन लाख प्रक्रियाधीन कराया। आज ये लोग बेरोगजारी भत्ता देने की बात कर रहे हैं। नौकरी देने की बात नहीं कर रहे।

एक-दो पार्टी नहीं, पूरा बिहार मिलकर चलाएगा महागठबंधन सरकार

तेजस्वी ने कहा कि बिहार की जनता इस बार परिवर्तन चाहती है। जो कहा वह किया है और जो कह रहा है, वो करेगा। नीतीश कुमार की 20 साल पुरानी सरकार में इच्छाशक्ति नहीं है। हमने जो ऐलान किया, उसकी नकल कर ली। हर घर नल-जल योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई। बीस साल की सरकार ने हर घर को खौफ दिया। हम हर घर को जॉब देंगे। हमारी सरकार बनेगी तो एक दो पार्टी नहीं बल्कि पूरा बिहार मिलकर सरकार चलाएगा। जब हर परिवार में नौकरी होगी तो हर घर के लोग सरकार चलाने में अपनी भूमिका निभाएंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

विश्वविद्यालय शिक्षकों की नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट में कई विसंगतियां, आवश्यक सुधार नहीं हुआ तो होगा राज्यव्यापी आंदोलन — ABVP

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् समस्तीपुर इकाई द्वारा विश्वविद्यालय शिक्षक नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट…

5 घंटे ago

मगरदही में विगत महीनें हुए जमीनी विवाद में फायरिंग मामले में एक नामजद आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मगरदही खरीदाबाद वार्ड संख्या-36 में जमीन विवाद को लेकर…

5 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के अलग-अलग जगहों से पांच शराबियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगहों से…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में चैती छठ और ईद-उल-फितर को लेकर प्रशासन अलर्ट, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए SDO ने की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : चैती छठ एवं ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने…

6 घंटे ago

SC-ST अत्याचार निवारण मामलों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त — सदर SDO

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित…

9 घंटे ago