Samastipur

जानिए कौन है डॉ. जागृति ठाकुर जिसे जनसुराज ने समस्तीपुर जिले के मोरवा विधानसभा क्षेत्र से बनाया अपना उम्मीदवार

बिहार विधानसभा चुनाव में पहली बार मैदान में उतरी जन सुराज पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। पहली लिस्ट में कुल 51 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। पार्टी के चीफ प्रशांत किशोर ने खुद बिहार विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है।

जन सुराज पार्टी ने अपनी पहली लिस्ट में जातिय समीकरण को साधने की कोशिश की गई है। जिन 51 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है, उनमें 17 अतिपिछड़ा, 11 पिछड़ा, 8-9 अल्पंसख्यक के अलावा सामान्य कटैगरी से आने वाले प्रत्याशी शामिल हैं। जनसुराज ने समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर (सु) से नगर निगम के डिप्टी मेयर रामबालक पासवान और मोरवा से भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की पौत्री डॉ. जागृति ठाकुर को अपना उम्मीदवार बनाया है।

डॉ. जागृति बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर की पौत्री है। डॉ. जागृति के पिता वीरेंद्र नाथ ठाकुर कर्पूरी ठाकुर के छोटे पुत्र हैं। 28 जुलाई की पटना में जन सुराज के कार्यक्रम जागृति ठाकुर ने जन सुराज पार्टी का दामन थामा था। कर्पूरी ठाकुर की पोती डॉ. जागृति चर्चित चेहरा हैं। प्रशांत किशोर के साथ उनके अभियान में जुड़ने के बाद से ही डॉ. जागृति चर्चा के केंद्र में बनी हुई थी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

3 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

3 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : अपराध की साजिश रच रहे चार गिरफ्तार, 2 पिस्टल व 8 कारतूस बरामद; जेल में बंद भाई ने भेजे थे हथियार और गोलियां 

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के चक पहाड़ गांव में अपराध की योजना बनाने की…

4 घंटे ago