Bihar

JDU को बड़ा झटका, पूर्णिया के पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा RJD में शामिल; धमदाहा से चुनाव लड़ने की चर्चा

चुनाव से पहले नीतीश की पार्टी को बड़ा झटका लगा है। जेडीयू के पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा आरजेडी में शामिल हो गए। तेजस्वी यादव की मौजूदगी में उन्हें पार्टी में शामिल कराया गया। पूर्णिया से दो बार सांसद रहे संतोष कुशवाहा सीएम नीतीश के भरोसेमंद सिपाही माने जाते थे। संतोष कुशवाहा धमदाहा से जेडीयू विधायक और बिहार सरकार में मंत्री लेसी सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ सकते हैं।

महागठबंधन में सीट बंटवारे का ऐलान जल्द

राबड़ी आवास पर RJD संसदीय दल की बैठक हुई। डेढ़ घंटे चली बैठक में उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा हुई। भाई वीरेंद्र ने कहा कि हम लोगों ने लालू यादव को अधिकृत किया है। हम लोगों ने विश्वास जताया है कि जो भी राष्ट्रीय अध्यक्ष का निर्णय होगा, उसका मान होगा।

महागठबंधन में सीट शेयरिंग जल्द फाइनल होने की बात कही जा रही है। बैठक में शामिल होने आए मनेर से राजद विधायक ने कहा, आज शाम में महागठबंधन सीट शेयरिंग का ऐलान कर सकता है। पत्रकारों से उन्होंने कहा कि आप लोगों को शाम में बुलाया जाएगा। 12 अक्टूबर से पहले RJD अपने पहले चरण के उम्मीदवारों को सिंबल दे देगी।

इधर, राबड़ी आवास के बाहर राजद सुप्रीमो लालू यादव की गाड़ी को समर्थकों ने घेर लिया। समर्थक आरा के बड़हरा विधानसभा से सरोज यादव को टिकट देने की मांग कर रहे थे। समर्थकों का कहना है कि, अगर उनको टिकट नहीं मिला तो हम लोग पार्टी का झंडा नहीं उठाएंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

राज्यसभा चुनाव से पहले RJD अलर्ट; पटना के होटल में रखे गए विधायक, न‍िगरानी भी बढ़ी

राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीति‍क गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…

2 घंटे ago

AI से निशांत और मैथिली ठाकुर की आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल करने वाला गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…

4 घंटे ago

विद्यापतिनगर में पारा मेडिकल के छात्र निलेश झा ह’त्याकांड मामले में पुलिस ने चार संदिग्धों को पूछताछ के लिये उठाया

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत में शनिवार…

6 घंटे ago

बिहार में जयमाला के दौरान अचानक भरभरा कर गिरा छत का छज्जा; 2 लोगों की मौत और कई घायल

बिहार के औरंगाबाद में बीती रात बड़ा हादसा हो गया. शादी समारोह में जयमाल के…

8 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले विजय चौधरी के घर NDA की बैठक, विधायक को वोट का कैंडिडेट बताएंगे

राज्यसभा चुनाव को लेकर रविवार यानी आज संसदीय कार्यमंत्री विजय कुमार चौधरी के सरकारी आवास…

9 घंटे ago

घरेलू गैस के दुरुपयोग पर समस्तीपुर प्रशासन सख्त, जांच के लिए संयुक्त टीमों का गठन, यहां देखें पूरी लिस्ट…

समस्तीपुर : जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के अवैध रूप से व्यावसायिक उपयोग पर…

19 घंटे ago