Bihar

समस्तीपुर जिले में महिला, युवा और दिव्‍यांग मतदाताओं के लिए विशेष बूथों की तैयारी तेज…

समस्तीपुर : बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन पूरी तत्परता से तैयारियों में जुट गया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा द्वारा सभी निर्वाची पदाधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए कहा गया है कि जिले के सभी विधान सभा क्षेत्रों में महिला मतदान केन्द्र (पिंक बूथ), आदर्श मतदान केन्द्र (मॉडल बूथ), युवा मतदान केन्द्र तथा PWD (दिव्यांग अनुकूल) मतदान केन्द्रों पर आवश्यक सभी व्यवस्थाएँ निर्धारित समयसीमा के भीतर सुनिश्चित की जाएं।

जारी पत्र में उल्लेख है कि बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2025 के क्रम में मतदान की तिथि 6 नवम्बर 2025 (गुरुवार) सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक निर्धारित की गई है। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में महिला मतदाताओं की सुविधा के लिए पिंक बूथ, युवाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित करने हेतु युवा मतदान केन्द्र, और दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा के लिए PWD मतदान केन्द्र स्थापित किए जा रहे हैं।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी सहायक निर्वाची पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि अपने-अपने प्रखंड विकास पदाधिकारियों के माध्यम से इन विशेष मतदान केन्द्रों पर पेयजल, शौचालय, रैम्प, शेड, प्रतीक्षालय, व्हीलचेयर आदि जैसी सभी मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था 3 नवम्बर 2025 तक पूरी कर ली जाए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग का उद्देश्य है कि प्रत्येक मतदाता चाहे वह महिला हो, युवा हो या दिव्यांग सुविधाजनक वातावरण में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके। प्रशासन का प्रयास है कि समस्तीपुर जिले के सभी मतदान केन्द्र आदर्श बनें और मतदाताओं को एक सुखद अनुभव प्रदान करें।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर, 27 प्रवासी श्रमिकों के आश्रितों को 54 लाख रुपये की सहायता

समस्तीपुर : श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को विधि…

9 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज के पीछे बंद पड़े हॉस्टल में मिली अज्ञात की सड़ी-गली लाश, सनसनी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के पुराने बंद पड़े हॉस्टल…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में B.Sc. की अंतिम परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौ’त, 20 दिन पहले हुई थी शादी

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे…

9 घंटे ago

समस्तीपुर DDC की अध्यक्षता में माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक, दो लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति…

11 घंटे ago

आज शाम बिहार कैबिनेट की बड़ी बैठक, मिल सकती है नई नौकरियों, योजनाओं और विकास परियोजनाओं को मंजूरी

बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…

15 घंटे ago