समस्तीपुर : जिला प्रशासन द्वारा मतदाता जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कला एवं संस्कृति पदाधिकारी जूही कुमारी के निर्देशन में आयोजित यह कार्यक्रम शुक्रवार को शाम 3 बजे से 5 बजे तक चला, जिसमें बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों और युवाओं ने हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं और बच्चों में मतदान के महत्व की समझ विकसित करना, उन्हें मतदाता अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी देना और कला के माध्यम से जन-जागरण को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को चुनाव प्रक्रिया, मतदाताओं की भूमिका और लोकतंत्र में मतदान के महत्व से अवगत कराया गया।
बच्चों व प्रतिभागियों ने अपनी कल्पनाशीलता और रचनात्मकता का परिचय देते हुए पेंटिंग्स के माध्यम से संदेश दिया कि एक वोट लोकतंत्र को मजबूत बनाता है। कई प्रतिभागियों ने मतदान को अधिकार के साथ-साथ कर्तव्य के रूप में दर्शाते हुए आकर्षक और सार्थक चित्र बनाए। कला एवं संस्कृति पदाधिकारी जूही कुमारी ने बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ युवाओं को प्रेरित करती हैं और उन्हें जागरूक नागरिक बनने की दिशा में आगे बढ़ाती हैं। जिला प्रशासन ने कहा कि आने वाले चुनाव में युवा मतदाता बड़ी संख्या में मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे।
समस्तीपुर : बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के…
समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के बेला पचरूखी गांव में दुर्गा पूजा के मेले के…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले की पुलिस व्यवस्था में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है।…
बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होना है.…
समस्तीपुर : जिले में एससी-एसटी थाना करीब डेढ़ वर्षों से एक छोटे से 10×12 कमरे…
जापान में एशियन पैरा गेम्स के दौरान भारतीय पैरा तैराक मोहम्मद शम्स आलम शेख गंभीर…