Bihar

समस्तीपुर से पूजा कर मुजफ्फरपुर जाने के दौरान भीषण एक्सी’डेंट, मासूम बच्ची समेत 4 लोगों की मौ’त; सड़क पर बिखरे शव

मुजफ्फरपुर जिले में शुक्रवार शाम को भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। मीनापुर थाना क्षेत्र के दरहीपट्टी के समीप शिवहर स्टेट हाइवे पर ईंटों से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली और मालवाहक पिकअप की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इसमें पिकअप सवार 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक मासूम बच्ची ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। हादसे के बाद सड़क पर मृतकों के शव बिखर गए। दो महिलाएं भी इस एक्सीडेंट में गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। हादसे के बाद दोनों वाहनों के चालक फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एसकेएमसीएच अस्पताल भिजवाया।

पिकअप सवार मीनापुर प्रखंड के सभी लोग समस्तीपुर जिले के सेउरा स्थान से मेला देखकर गांव लौट रहे थे। मृतकों में मीनापुर के हरका मानशाही निवासी बिन्दा सहनी (65 वर्ष), बंधु सहनी (55 वर्ष), पुरैनिया निवासी चंदेश्वर सहनी (55 वर्ष) और विगन सहनी की 6 साल की बेटी ब्यूटी कुमार शामिल हैं। राजा सहनी की पत्नी प्रमिला देवी एवं महदोईया निवासी रामबलि सहनी की पत्नी सिया देवी हालत गंभीर बताई गई है।

थानेदार रामएकबाल प्रसाद ने बताया कि हादसे में 4 लोगों की मौत हुई है। परिजन की ओर से आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि दूर तक आवाज सुनाई दी। जो जहां थे, वहीं से लोग दौड़ पड़े।

सड़क पर बिखर गए शव

हादसे के बाद घटनास्थल पर शव बिखरे हुए थे। 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। ब्यूटी ने रास्ते में दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पिकअप सवार लोग दूर फेंका गए। सभी के सिर में गंभीर चोट लगी। ट्रैक्टर एवं पिकअप का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे के बाद शवों को मुजफ्फरपुर स्थित एसकेएमसीएच अस्पताल लाया गया। यहां शवों के पहुंचते ही अफरातफरी मच गई। परिजन भी भागे-भागे यहां पहुंचे। एक ही गांव के चार शवों को देखकर परिजन बदहवास हो गए।

दूसरी ओर, एसकेएमसीएच अधीक्षक ने सूचना मिलते ही डॉक्टर, नर्स और स्वास्थ्य कर्मियों को मुस्तैद रहने का निर्देश दिया। खुद प्राचार्या प्रो. डॉ. आभा रानी सिंहा, उपाधीक्षक डॉ. सतीश कुमार सिंह इमरजेंसी पहुंच कर घायलों को तत्परता से इलाज करवा रहे थे। वरीय पुलिस पदाधिकारियों के साथ मेडिकल ओपी प्रभारी राजकुमार गौतम, दारोगा दीपक कुमार भी मुस्तैद थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Avinash Roy

Recent Posts

लापरवाही छोड़ें नहीं तो होगा खतरा, समस्तीपुर में RPF जवानों ने लोगों को किया जागरूक

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट समस्तीपुर ने यात्रियों को जागरूक करने के लिए…

3 घंटे ago

चकनूर गोलीकांड में जख्मी युवक के दोनों दोस्त हुए फरार, गतिविधि संदिग्ध, दोनों पर पहले से भी दर्ज है अलग-अलग FIR

एक दोस्त चार्जशीटेड तो एक था वांटेड, गोली चलने वाले घटनास्थल को लेकर भी अब…

5 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल को उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला सम्मान, महाप्रबंधक ने प्रदान किया शिल्ड

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह…

16 घंटे ago

अब लग्जरी गाड़ियों से चलेंगे बिहार के मंत्री-अधिकारी, सरकार ने जारी किया फरमान

बिहार में मंत्रियोंं, न्यायधीशों और अधिकारियों की यात्रा अब अधिक लक्जरी और आरामदेह होगी। सरकार…

16 घंटे ago

पटना में 25 करोड़ की ड्रग्स का खुलासा, बिहार पुलिस का सिपाही निकला करोड़ों के स्मैक गिरोह का सप्लायर

पटना में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. शहर के अलग-अलग इलाकों…

17 घंटे ago