Bihar

चुनाव से पहले नीतीश को एक MLA का नुकसान, संजीव कुमार आज तेजस्वी की राजद में शामिल होंगे

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से नेताओं के पाला बदलने का सिलसिला चल रहा है। अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) को चुनाव से पहले एक विधायक का नुकसान हो गया है। खगड़िया जिले के परबत्ता से जदयू के विधायक संजीव कुमार ने पाला बदल लिया है। वे शुक्रवार को लालू एवं तेजस्वी यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) का दामन थामेंगे। चर्चा है कि अब राजद के लालटेन सिंबल से संजीव कुमार चुनावी मैदान में उतरेंगे।

विधायक संजीव कुमार ने शुक्रवार सुबह अपने सोशल मीडिया पोस्ट में जदयू छोड़कर राजद में जाने की जानकारी दी। हालांकि, इसके कयास कुछ दिनों से लगाए जा रहे थे। संजीव कुमार ने कहा कि वह दोपहर एक बजे हजारों कार्यकर्ताओं के साथ तेजस्वी यादव की मौजूदगी में आरजेडी की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

परबत्ता विधायक डॉ. संजीव कुमार का जदयू में टिकट कटने की चर्चा सियासी गलियारों में चल रही थी। पिछले दिनों विधायक ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि उन्हें टिकट मिले या ना मिले वह जनता के काम करते रहेंगे। वह लड़ाई लड़ेंगे और परबत्ता की जनता की जीत होगी। उन्होंने अपनी ही सरकार के कुछ नेताओं पर परबत्ता में विकास कार्यों पर रोक लगाने के आरोप भी लगाए थे।

बता दें कि संजीव कुमार को जदयू ने 2020 के विधानसभा चुनाव में परबत्ता से टिकट दिया था। उन्होंने आरजेडी के दिगंबर प्रसाद तिवारी को महज 951 वोटों के अंतर से हराकर जीत दर्ज की थी। संजीव के पिता आरएन सिंह जदयू के दिग्गज नेता रहे, उनका इसी साल मई महीने में निधन हो गया था। आरएन सिंह परबत्ता से 4 बार विधायक और नीतीश सरकार में मंत्री भी रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

धरमपुर में ताला तोड़कर लाखों के जेवरात व नगदी की चोरी, मुफस्सिल थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धरमपुर वार्ड-6 मोहल्ले में अज्ञात चोरों ने एक बंद…

3 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय से जनरेटर का कॉपर केबल चोरी, दो गिरफ्तार, चोरी का सामान खरीदने वाले बर्तन दुकानदार को भी RPF ने पकड़ा

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने रेल संपत्ति चोरी के मामले में कार्रवाई करते…

3 घंटे ago

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वारंटी समेत दो पियक्कड़ों को पकड़ा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…

14 घंटे ago

क्लोन एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही नवविवाहिता समस्तीपुर स्टेशन से गायब, शौचालय जाने की बात कहकर जेवर और नगदी भी ले गई

एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…

14 घंटे ago

जांच के लिए समस्तीपुर पहुंची केंद्रीय टीम, बिथान के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं की शुरू की जांच

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं को लेकर…

15 घंटे ago