Bihar

राहुल गांधी की सीटिंग सीट भी नहीं छोड़ रहे लालू यादव, भाकपा ने भी कांग्रेस के खिलाफ उतारे चार उम्मीदवार

बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की गांठ इतनी कमजोर हो चुकी है कि घटक दल के दूसरे के सामने उम्मीदवार खड़े कर रहे हैं. हालात इतने गंभीर हो चुके हैं कि कांग्रेस की सीटिंग सीट भी सहयोगी दल छोड़ने को तैयार नहीं है. कहीं भाकपा ने कांग्रेस की सीटिंग सीट पर अपना उम्मीदवार उतार दिया है, तो कहीं वीआईपी ने कांग्रेस की परंपरागत सीट पर उम्मीदवार दे दिया है. राजद ने तो गठबंधन पर इतना गहरा चोट किया है कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष की सीटिंग सीट पर ही अपना उम्मीदवार उतार दिया है. ऐसे में कांग्रेस और राजद के बीच चुनावी गठबंधन महज अब कहने को रह गया है.

राजद ने इन सीटों पर कांग्रेस के खिलाफ उतारे उम्मीदवार

अब तक की जानकारी के अनुसार, सात विधानसभा सीटों लालगंज, वैशाली, राजापाकर, बछवाड़ा, रोसड़ा, बिहार शरीफ और गौड़ाबौराम पर महागठबंधन के घटक दल आमने-सामने हैं. गौड़ाबौराम सीट पर आरजेडी और कांग्रेस दोनों ने अपने उम्मीदवार मैदान में उतार दिए हैं. लालगंज सीट पर भी कांग्रेस की आदित्य कुमार और आरजेडी की शिवानी शुक्ला (पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला की बेटी) में सीधा टकराव है.​ जमुई की सिकंदरा विधानसभा सीट को लेकर कांग्रेस और राजद दोनों दलों के प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है. यह सीट कांग्रेस के विनोद चौधरी को दी गई थी, लेकिन पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी ने भी राजद के सिंबल पर अपना नामांकन दाखिल कर दिया.

वाम दलों से कांग्रेस की यहां होगी टक्कर

वामदलों में भाकपा ही एक ऐसी पार्टी है, जिसका कांग्रेस के साथ चार सीटों पर आमने-सामने की टक्कर होगी. इनमें बछवाड़ा, बिहारशरीफ, राजा पाकड़ एवं करहगर शामिल हैं. रोहतास जिले के करहगर में सोमवार को भाकपा प्रत्याशी महेंद्र गुप्ता अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे. पार्टी ने उन्हें सिबंल सौंप दिया है.

करहगर से कांग्रेस ने संतोष मिश्रा को टिकट दिया है, वे वहां के निवर्तमान विधायक हैं. रोसड़ा में भी भाकपा ने अपने उम्मीदवार चुनाव मैदान में कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ उतारे दिए थे, लेकिन उस उम्मीदवार का नामांकन पत्र रद्द होने के कारण वहां अब आपस में संघर्ष नहीं होगा. बछवाड़ा में कांग्रेस उम्मीदवार गरीब दास, बिहारशरीफ में कांग्रेस के ओमैर खान, राजापाकड़ में कांग्रेस की प्रतिमा दास के साथ भाकपा उम्मीदवारों की सीधी टक्कर होगी.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

2 घंटे ago

सरायरंजन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार BDO सुनील कुमार को मिला; निलंबित BEO निर्मला कुमारी के स्थान पर की गई प्रतिनियुक्ति

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…

2 घंटे ago

भूमि विवाद के 12 मामलों की सुनवाई, 7 का निष्पादन; समस्तीपुर सदर SDO की अध्यक्षता में हुई सुनवाई

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…

4 घंटे ago

पुत्र की पिटाई से बुजुर्ग पिता की मौ’त, जमीनी विवाद में दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

15 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

1 दिन ago