Bihar

पप्पू यादव का सीएम नीतीश को खुला ऑफर, कहा- चुनाव के बाद भी है स्वागत, कांग्रेस ही उन्हें देगी सम्मान

बिहार चुनाव के बीच गहमागहमी तेज हो गई है. इस बीच पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को खुला ऑफर दिया. उन्होंने कहा, वह आना चाहते हैं तो चुनाव के बाद भी उनका स्वागत है. कांग्रेस ही उनका सम्मान करेगी और स्वागत भी करेगी. पप्पू यादव से जब पूछा गया कि क्या नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बनेंगे. इस पर उन्होंने कहा, बिल्कुल नहीं.

अकेला पप्पू यादव एनडीए पर भारी

इस दौरान पप्पू यादव से महागठबंधन के एकजुट नहीं होने को लेकर सवाल किया गया. जिस पर उन्होंने कहा, अकेला पप्पू यादव एनडीए पर भारी है. आप घबराइये नहीं. बिहार की पूरी जनता एक साथ है और एनडीए को वोट नहीं देना चाहती बल्कि महागठबंधन को वोट देगी. पप्पू यादव ने यह भी जानकारी दी कि राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का बिहार में चुनावी सभा छठ के बाद होगा.

एनडीए को लेकर उठाया सवाल

पत्रकारों से बातचीत के दौरान एनडीए से जुड़े सवाल पर पप्पू यादव ने कहा, चिराग पासवान का खेल क्या चल रहा है सो बताइए. सिर्फ महागठबंधन से सवाल मत पूछिए. भाजपा के नेताओं से सवाल पूछे. उन लोगों में एकजुटता कहां है. उन्होंने कहा, नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री नहीं बनाना चाह रहे हैं, सबसे बड़ा सवाल बिहार में अभी यही है.

कांग्रेस की दी थी ये नसीहत

मालूम हो, महागठबंधन में एकजुटता को लेकर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं. ऐसे में एनडीए के नेता महागठबंधन पर हमलावर बने हुए हैं. इस बीच पप्पू यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ही बड़ा ऑफर दे दिया है. इससे पहले भी पप्पू यादव का बयान आया था. जिसमें उन्होंने कांग्रेस को नसीहत दी थी. इसके साथ ही उन्होंने तमाम परिस्थितियों का जिक्र करते हुए कांग्रेस को अभी ही बड़ा फैसला लेने की बात कही थी. हालांकि, अब उन्होंने महागठबंधन में सब कुछ सही होने की बात कही.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

56 मिनट ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

1 घंटा ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

13 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

14 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

14 घंटे ago