Bihar

राजद के 15 साल के राज में 32000 से ज्यादा अपहरण; स्कूली बच्चे तक किडनैप हुए: नित्यानंद राय

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा है कि राजद शासन का मतलब अपराध, नरसंहार, अपहरण, गुंडाराज और जंगलराज है। सभी जानते हैं कि किस तरह से वर्ष 1990 से 2005 के शासनकाल में राजद ने बिहार को लूट, अपहरण, हत्या, दुष्कर्म का केंद्र बना दिया था। रात तो रात, दिन में भी लोगों को घर से बाहर निकलने में डर लगता था। तब की सरकार खुद अपराधी थी। अपराधियों को सरकार द्वारा संरक्षण दिया जाता था।

उन्होंने आगे कहा कि राजद के नेता और गुंडों में कोई फर्क नहीं है। रविवार को पटना स्थित भाजपा मुख्यालय में प्रेस वार्ता में राय ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव फिर बिहार में जंगलराज स्थापित करने का मंसूबा पाले हुए हैं, लेकिन राज्य की जनता उन्हें चुनाव में धूल चटा देगी।

उन्होंने कहा कि राजद शासन के दौरान राज्य में हालात इतने खराब थे कि स्कूली बच्चों तक का अपहरण कर लिया जाता था। सरकारी आंकड़ों के अनुसार 1990 से 2005 के बीच 32 हजार से ज्यादा अपहरण हुए। बिहार में अपहरण एक उद्योग बन चुका था। लालू प्रसाद और राबड़ी देवी के शासनकाल में 18,136 हत्याएं हुईं। ये तो सरकारी आंकड़े हैं। वास्तव में इससे काफी अधिक हत्याएं हुई थीं, लेकिन तब थाने में एफआईआर भी दर्ज नहीं की जाती थी। उन 15 वर्षों में 59 बड़े जातीय नरसंहार हुए, जिनमें 600 से ज्यादा लोगों की हत्याएं हुईं।

गृह राज्यमंत्री ने कहा, बिहार की जनता को तेजस्वी यादव जवाब दें। वे बताएं कि अपहरण का सारा डील मुख्यमंत्री आवास से नहीं होता था?अपहरणकर्ताओं को लालू परिवार का संरक्षण हासिल नहीं था? अपहरण के पैसे सीधे मुख्यमंत्री आवास नहीं पहुंचते थे? श्री राय ने यह भी कहा कि मैं तेजस्वी यादव को चुनौती देता हूं कि हिम्मत है तो वह स्वीकार करें कि राजद शासन में बिहार में जंगलराज था, इस सच्चाई को सामने लाकर वह चुनाव में मैदान में जाएं।

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तथा उजियारपुर के सांसद नित्यानंद राय ने कहा कि आज भी पटना के कारोबारी उस काले दिन को नहीं भूले हैं, जब लालू प्रसाद की बेटी की शादी से पहले और शादी के दिन दिनदहाड़े दुकानों को लूट लिया गया। पटना के कारोबारी आज भी मांग कर रहे हैं कि जिन दुकानों को 1990 से 2005 के बीच लूटा गया था, क्या उसकी कीमत उन्हें तीन दशक के बाद भी वापस की जाएगी या नहीं?

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

7 घंटे ago

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

10 घंटे ago

जान के सुरक्षा की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा पूरा परिवार, DM और SP से सुरक्षा की गुहार

समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…

10 घंटे ago

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

10 घंटे ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

14 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

18 घंटे ago