Bihar

4 शहरों में मेट्रो और 1 करोड़ रोजगार, बिहार चुनाव के लिए NDA के संकल्प पत्र में कई बड़े एलान

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए एनडीए ने अपना चुनावी संकल्प पत्र जारी कर दिया है। एनडीए गठबंधन के शीर्ष नेताओं ने साझा रूप से अपने चुनावी वादों का एलान किया है।

केंद्रीय मंत्री और भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा, बिहार के सीएम नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री और हिन्दुस्तानी आवाम पार्टी के संरक्षक जीतन राम मांझी, केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास पासवान) प्रमुख चिराग पासवान, राष्ट्रीय लोक मोर्चा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा और अन्य ने पटना में एनडीए का ‘संकल्प पत्र’ जारी किया।

यहां जाने NDA के संकल्प पत्र में क्या है खास…

  • 1 करोड़ सरकारी नौकरी एवं रोजगार
  • कौशल जनगणना करके कौशल आधारित रोजगार प्रदान किए जाएंगे
  • हर जिले में मेगा स्किल सेंटर स्थापित करके बिहार को ग्लोबल स्किलिंग सेंटर के रूप में स्थापित किया जाएगा
  • मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत महिलाओं को 2 लाख रुपये तक की सहायता राशि दी जाएगी।
  • 1 करोड़ महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनाया जाएगा।
  • ‘महिला मिशन करोड़पति’ के माध्यम से चिह्नित महिला उद्यमियों को करोड़पति बनाने की दिशा में काम किया जाएगा।
  • अति पिछड़ा वर्ग के विभिन्न व्यावसायिक समूहों को ₹10 लाख की सहायता दी जाएगी।

  • सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया जाएगा, जो अति पिछड़ा वर्ग की विभिन्न जातियों के सामाजिक और आर्थिक स्थिति का आकलन करके उनके सशक्तीकरण के लिए न्यायोचित कदम उठाने हेतु सरकार को सुझाव देगी।
  • कर्पूरी ठाकुर किसान सम्मान निधि की शुरुआत करके किसानों को प्रति वर्ष ₹3,000, कुल ₹9,000 का लाभ दिया जाएगा।
  • एग्री-इंफ्रास्ट्रक्चर में ₹1 लाख करोड़ का निवेश किया जाएगा।
  • पंचायत स्तर पर सभी प्रमुख फसलों (धान, गेहूं, दलहन, मक्का) की एमएसपी पर खरीद की जाएगी।
  • ‘मत्स्य-दुग्ध मिशन’ योजना से प्रत्येक मत्स्य पालक को कुल ₹9,00050 (पचास) का लाभ दिया जाएगा।

  • ‘बिहार दुग्ध मिशन’ की शुरुआत करके हर प्रखंड स्तर पर चिलिंग व प्रोसेसिंग सेंटर्स स्थापित किए जाएंगे।
  • 5 मेगा फूड पार्क स्थापित किए जाएंगे और कृषि निर्यात दोगुना किया जाएगा।
  • 2030 तक दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भरता प्राप्त की जाएगी।
  • 7 एक्सप्रेसवे बनाए जाएंगे।
  • 3600 कि.मी. रेल ट्रैक का आधुनिकीकरण किया जाएगा।
  • अमृत भारत एक्सप्रेस एवं नमो रैपिड रेल सेवा का विस्तार किया जाएगा।
  • 4 नए शहरों में मेट्रो सेवा शुरू की जाएगी।
  • ‘न्यूपटना’ में ग्रीनफील्ड शहर और प्रमुख शहरों में सैटेलाइट टाउनशिप विकसित की जाएगी।
  • मां जानकी की जन्मस्थली को विश्वस्तरीय आध्यात्मिक नगरी ‘सीतापुरम’ के रूप में विकसित किया जाएगा।
  • पटना के समीप ग्रीनफील्ड अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट तथा दरभंगा, पूर्णिया एवं भागलपुर में अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट विकसित किए जाएंगे।

  • 10 नए शहरों से घरेलू उड़ानें शुरू की जाएंगी।
  • विकसित बिहार औद्योगिक मिशन के अंतर्गत ₹1 लाख करोड़ के निवेश से औद्योगिक क्रांति लाई जाएगी।
  • विकसित बिहार इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट मास्टर प्लान बनाया जाएगा।
  • प्रत्येक जिले में अत्याधुनिक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट और 10 नए औद्योगिक पार्क विकसित किए जाएंगे।
  • न्यू-ऐज इकोनॉमी के तहत ₹50 लाख करोड़ का निवेश आकर्षित किया जाएगा।
  • मुफ्त राशन
  • 125 यूनिट मुफ्त बिजली
  • ₹5 लाख तक मुफ्त इलाज
  • 50 लाख नए पक्के मकान

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

11 घंटे ago

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

13 घंटे ago

जान के सुरक्षा की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा पूरा परिवार, DM और SP से सुरक्षा की गुहार

समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…

13 घंटे ago

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

14 घंटे ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

17 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

21 घंटे ago