Bihar

‘मर्द का दर्द किसी को नहीं दिखता’, पत्नी ज्योति सिंह के विवाद पर मीडिया के सामने आए पवन सिंह

भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह ने पत्नी ज्योति सिंह के विवाद पर खुलकर सामने आए. उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस में मीडिया के सामने वो सारी बातें कि जो पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर चल रहा है. इस दौरान पवन सिंह भावुक भी नजर आए.

‘मर्द का दर्द नहीं दिखता’:

पवन सिंह ने कहा कि मेरा भी मन करता है कि जब मैं घर जाऊं तो दरवाजा मेरी बेटी-बेटा खोले, लेकिन दरवाजा मेरी मां खोलती है. उन्होंने अपना दर्द मीडिया के सामने रखा कहा कि ‘औरत के आंसू दुनिया को दिख जाता है, लेकिन मर्द का दर्द नहीं दिखता है.’

विधायक बनना चाहती हैं ज्योति:

ज्योति सिंह के सोशल मीडिया पोस्ट पर कहा कि ज्योति का व्यवहार अच्छे से जानता हूं. आरा में तलाक केस चल रहा है, अब चुनाव से पहले ज्योति अपनापन दिखा रही हैं. ज्योति विधायक बनना चाहती हैं. यह मेरे बस की बात नहीं है.

ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर लगाया था आरोप:

दो दिन पहले ज्योति सिंह ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था कि वह अपने पति से मिलने के लिए लखनऊ जा रही हैं. वहां पहुंचने के बाद ज्योति सिंह ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर कहा कि पवन सिंह उनके खिलाफ पुलिस बुला ली है. अब वह क्या करे? इस दौरान पवन सिंह को लेकर ज्योति सिंह कई खुलासे किए, जिससे अभिनेता के खिलाफ लोगों ने आवाज उठानी शुरू कर दी.

‘मेरा इस्तेमाल किया गया’: 

ज्योति सिंह ने आरोप लगाया कि पवन सिंह उन्हें अपनाना नहीं चा रहे हैं. वह पवन सिंह के साथ रहना चाहती है. लोकसभा चुनाव के दौरान प्रचार प्रसार के लिए पवन सिंह ने उनका इस्तेमाल किया. चुनाव खत्म होने के बाद संपर्क तोड़ दिया. ज्योति सिंह ने कहा कि एक शरीफ परिवार की बेटी को बदनाम किया जा रहा है.

‘पत्नी स्वीकार करें..’:

ज्योति सिंह के इस पोस्ट पर पवन सिंह ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी थी. पवन सिंह का कहना था कि ज्योति सिंह विधायक का चुनाव लड़ना चाहती है, इसलिए उनके साथ रहने का नाटक कर रही है. पवन सिंह के इस पोस्ट पर ज्योति सिंह ने शशर्त जवाब दिया था कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगी, लेकिन पवन सिंह उन्हें अपना पत्नी स्वीकार करें.

पवन सिंह ने बताया साजिश:

इस तरह का मामला सामने आने के बाद पवन सिंह मंगलवार को मीडिया के सामने आकर अपनी बात रखी और इसे एक साजिश करार दिया. कहा कि उनकी पत्नी जानबूझकर उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रही है.

विधानसभा चुनाव लड़ने की चर्चा:

बता दें कि यह विवाद तब से शुरू हुआ जब पवन सिंह के विधानसभा चुनाव लड़ने की चर्चा होने लगी. बीजेपी के कई वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात हुई और पवन सिंह एक बार फिर बीजेपी में शामिल हो गए. हालांकि अभी तक सीट तय नहीं हुआ है कि पवन सिंह कहां से चुनाव लड़ेंगे.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में पीएम सूर्य घर योजना में लापरवाही पर बैंक शाखाओं पर कार्रवाई की तैयारी

समस्तीपुर : जिले में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के निर्धारित लक्ष्य को समयबद्ध…

48 मिनट ago

भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी को भीड़ ने घेरा, कार पर रोड़ेबाजी; बाउंसरों ने बचाया

अभिनेत्री काजल राघवानी की कार पर भीड़ ने रोड़ेबाजी की है। एक आभूषण दुकान का…

6 घंटे ago

मैदान में परखी जाएगी बच्चों की खेल क्षमता, शिक्षकों ने सीखी बैटरी टेस्ट की तकनीक, ‘मशाल 2026’ का जिला स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न

समस्तीपुर : विद्यालयों में खेल प्रतिभाओं को तलाशने और बच्चों की शारीरिक क्षमता का सही…

10 घंटे ago

नियमित मानदेय समेत अन्य लाभ की मांग को लेकर स्वच्छता पर्यवेक्षकों ने की बैठक

समस्तीपुर/खानपुर : प्रखंड के 19 पंचायतों में कार्यरत स्वच्छता पर्यवेक्षकों की बैठक शनिवार को पुराने…

10 घंटे ago

सियालदह से सीतामढ़ी के बीच चलेगी पूजा स्पेशल, दरभंगा और समस्तीपुर के यात्रियों को मिलेगी राहत

समस्तीपुर : दीपावली और छठ महापर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए…

20 घंटे ago