बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा है. ऐसे में बीजेपी की टिकट पर दरभंगा के अलीनगर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहीं मैथिली ठाकुर ने ‘पाग’ विवाद को लेकर कड़ा जवाब दे दिया है. मैथिली ठाकुर ने कहा, हमें फंसाने की कोशिश में ये प्रोपागेंडा फैलाया गया लेकिन वे अपनी साजिश में नाकाम रहें. दरअसल, एक मीडिया चैनल से इंटरव्यू के दौरान मैथिली ठाकुर ने इस विवाद अपना बयान दिया.
मैथिली ठाकुर ने कहा, ‘पाग’ के अंदर से मखाना उठाकर मैंने नहीं खाया था. हमारी संस्कृति हमारी मां समान है. इस दौरान अपने विरोधियों पर इशारे-इशारे में निशाना साधते हुए मैथिली ठाकुर ने कहा, दो-तीन लोगों का पीआर स्टंट चला लेकिन यह कोशिश नाकाम थी. इस बात का सबूत ही नहीं है कि मैंने मखान खाते हुए ‘पाग’ को जूठा किया. इस तरह से बीजेपी की प्रत्याशी ने उनके वायरल हो रहे वीडियो को लेकर पूरी सफाई दी.
मालूम हो, अलीनगर विधानसभा सीट से एनडीए प्रत्याशी मैथिली ठाकुर का एक वीडियो वायरल हो रहा था. उस वीडियो को लेकर कहा जा रहा है कि उसे मान सम्मान के साथ खिलवाड़ से जोड़कर पेश किया गया. उस वीडियो में मैथिली ठाकुर पाग में मखाना रखकर खा रहीं थी. कहा जा रहा है कि घनश्यामपुर गांव में महिलाओं ने उन्हें मखाना भेंट दिया था. जिसका वीडियो वायरल हो रहा. साथ ही लोगों ने उनका विरोध करना शुरू किया और इसके साथ ही लोगों ने ‘पाग’ का अपमान भी बताया.
हालांकि, मैथिली ठाकुर ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि हमारे यहां बेटी को ऐसे ही विदा किया जाता है और मुझे यह संस्कार यहां रहने पर मिल रहे हैं. यह भी बताया कि अभी भी मुझे दही चीनी खिलाकर विदा किया गया है. इसी वजह से तरूआ खाने और पानी पीने की वजह से मेरा मुंह चल रहा है. बस ऐसे ही मैंने मखान को इकट्ठा किया और अपने मूंह में डाल लिया क्योंकि बहुत भूख लगी थी. इस तरह से मैथिली ठाकुर में ‘पाग’ विवाद पर सब कुछ क्लियर किया.
बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…
बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…
समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…
समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…