बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में राष्ट्रीय जनता दल(राजद) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के दोनों बेटे तेज प्रताप और तेजस्वी यादव अलग-अलग दलो से चुनाव लड़ रहे हैं। दोनों के बीच सियासी गतिरोध भी उजागर हो गया है। तेज प्रताप ने अपनी पार्टी जनशक्ति जनता दल(जेजेडी) का गठन कर ताल ठोक दिया है। उन्होंने तेजस्वी के क्षेत्र राघोपुर में भी प्रेम कुमार यादव को भाई के खिलाफ उतार दिया है और खुद महुआ में राजद(तेजस्वी यादव) के कैंडिडेट मुकेश रौशन के खिलाफ पूरी ताकत झोंक दी है। महुआ में शनिवार को बेहद खास तेवर देखा गया जो चर्चा में है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने तेजस्वी यादव को खुली चुनौती दे दी।
तेज प्रताप इन दिनों महुआ की गलियों, चौराहों से लेकर खेत-खलिहानों में देखे जा रहे हैं। इसी दौरान एक टीवी चैनल से बात करते हुए तेज प्रताप का उत्साह प्रकट हो गया। सवालों का जवाब देते तेज प्रताप बोल उठे- कोई बोलतई रे…। इस पर समर्थकों की तालियां गूंज उठी और तेज प्रताप जिंदाबाद के नारे घनघनाने लगे। एक समर्थक ने कहा कि तेज प्रताप भैया के सामने कोई नहीं टिकेगा। सुनकर तेज प्रताप हंसने लगे।
जब तेजस्वी यादव का नाम आया तो समर्थक बोला- उनके बॉस हैं तेज प्रताप यादव। उनके यहां आने से कुछ नहीं होगा। यही सवाल जब तेज प्रताप से पूछा गया तो बोले- वे(तेजस्वी) अगर यहां प्रचार करने आते हैं तो हम राघोपुर में डोर-टू-डोर चले जाएंगे प्रचार करने। तेजस्वी के समर्थक ने कहा कि तेज प्रताप कृष्ण हैं, ये ही सब महाभारत करवा रहे हैं। इनको कौन चैलेंज कर सकता है।
समर्थकों ने तेजस्वी के विश्वस्त संजय यादव को जयचंद बताते हुए कहा कि भैया ऐसा सुदर्शन चलाएंगे कि जयचंद का खंड खंड कर देंगे। अंगुली पर उठाकर सबको फेंक देंगे। बिहार की जनता उस हरियाणा वाले जयचंद को धरती में गाड़ देगी।
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला ] : गंगा व बाया नदियों के जल स्तर में लगातार…
समस्तीपुर : शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कार्यालय जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं बिहार…
आरा में रविवार सुबह करीब 4 बजे 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस डिरेल हो गई।…
समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…
समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…