Bihar

मैथिली ठाकुर को बिहार विधानसभा लड़ाने की तैयारी में बीजेपी? विनोद तावड़े, नित्यानंद राय से मिलीं गायिका

बिहार की लोकप्रिय लोक गायिका मैथिली ठाकुर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से विधानसभा का चुनाव लड़ सकती हैं। बिहार भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े और केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय से उनकी मुलाकात की फोटो और उसके साथ तावड़े के बयान ने इन अटकलों को तेज कर दिया है। मधुबनी जिले के बेनीपट्टी की रहने वाली मैथिली ठाकुर इसी साल जुलाई में 25 साल की हो गईं हैं और चुनाव लड़ सकती हैं। 2011 में महज 11 साल की रहीं मैथिली जीटीवी के कार्यक्रम सारेगामापा लिटिल चैंप्स से गीत-संगीत के मैदान में छाईं और तब से लगातार फिल्म, भजन व लोक गीतों को गा रही हैं।

विनोद तावड़े के ट्वीट से उनके चुनाव लड़ने का संकेत मिल रहा है। मुलाकात की फोटो के साथ तावड़े ने लिखा- “वर्ष 1995 में बिहार में लालू राज आने पर जो परिवार बिहार छोड़कर चले गए, उस परिवार की बिटिया सुप्रसिद्ध गायिका मैथिली ठाकुर बदलते बिहार की रफ्तार को देखकर फिर से बिहार आना चाहती हैं। आज गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय और मैंने उनसे आग्रह किया कि बिहार की जनता के लिए और बिहार के विकास के लिए उनका योगदान बिहार का सामान्य आदमी अपेक्षित करता है और वे उनकी अपेक्षाओं को पूरा करें। बिहार की बिटिया मैथिली ठाकुर जी को अनंत शुभकामनाएँ!”

मैथिली को अगर भाजपा चुनाव लड़ाती है तो वो सीट कौन सी होगी, इसको लेकर भी अटकलों का दौर शुरू है। चूंकि मैथिली बेनीपट्टी की रहने वाली हैं तो यह स्वाभाविक चर्चा में है। बेनीपट्टी से भाजपा के पुराने नेता विनोद नारायण झा मौजूदा विधायक हैं, जिनकी उम्र 68 साल है। 1977 के जेपी आंदोलन से राजनीति में आए विनोद नारायण झा की उम्र तो गई है लेकिन इससे ज्यादा उम्रदराज लोग भाजपा और भाजपा सरकार में सक्रिय हैं। दो बार विधायक और एक बार विधान पार्षद भी रहे विनोद नारायण झा का टिकट नहीं कटा तो मैथिली की सीट को लेकर सस्पेंस और बढ़ जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

13 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

14 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

21 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

21 घंटे ago